विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस ने महाकुंभ में लिया संन्यास, किन्नर अखाड़ा बनाएगा महामंडलेश्वर, देखें साध्वी बनने का Video
ममता कुलकर्णी का साध्वी बनने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें भगवा रंग के कपड़े पहने देखा जा सकता है, बिल्कुल किसी हिंदू साधु की तरह. जी हां 90 के दशक में पॉपुलर एक्ट्रेस रही ममता कुलकर्णी हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में पहुंची. जहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली.
Mamta Kulkarni At Maha kumbh 2025: ममता कुलकर्णी का साध्वी बनने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें भगवा रंग के कपड़े पहने देखा जा सकता है, बिल्कुल किसी हिंदू साधु की तरह. जी हां 90 के दशक में पॉपुलर एक्ट्रेस रही ममता कुलकर्णी हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में पहुंची. जहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली.
एक्ट्रेस को किन्नर अखाड़ा बनाएगा महामंडलेश्वर
90 के दशक में बॉलीवुड में मशहूर नाम रहीं ममता कुलकर्णी अब आधिकारिक तौर पर संन्यास लेने के बाद साध्वी बन गई हैं. वह महाकुंभ मेले में भी पहुंचीं, जहां उन्होंने किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की. वह गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा रंग का थैला लटकाए नजर आईं.
एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ममता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू साधुओं की तरह भगवा रंग का परिधान पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आना और आयोजन की भव्यता देखना उनके लिए बहुत ही यादगार पल है. ममता ने यह भी कहा कि वह पवित्र महाकुंभ का साक्षी बनकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी को आज से नया नाम दिया जा रहा है. ममता कुलकर्णी अब श्री यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी. ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. जिसमें वो शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ नजर आई थी.
ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड में सफ़र 1992 की फ़िल्म 'तिरंगा' में एक मामूली भूमिका से शुरू हुआ, जिसमें राज कुमार और नाना पाटेकर जैसे स्थापित कलाकार थे. हालांकि, 1993 में "अशांत", "आशिक आवारा" और "वक़्त हमारा है" में उनकी भूमिकाओं ने वास्तव में उन्हें 90 के दशक की एक मशहूर आइकन बना दिया .
ममता कुलकर्णी सितंबर 1993 में विवादों में घिर गईं, जब वह एक पत्रिका के फोटोशूट में टॉपलेस पोज देती नजर आईं. इस साहसिक कदम ने फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया और यह उनके करियर के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल में से एक था.
और पढ़ें
- Sky Force Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का टैग हटाएगी 'स्काई फोर्स'? पहले दिन के कलेक्शन से मिले हिंट
- Hisaab Barabar Review: बैंक का बड़ा फ्रॉड सामने लाती है फिल्म 'हिसाब बराबर', आर माधवन और कीर्ति कुल्हारी की एक्टिंग जीत लेगी आपका दिल
- ‘पाताल लोक 2’ में जयदीप अहलावत की एक्टिंग की अमूल ने यूं की तारीफ, एक्टर बोले- 'मैं मक्खन की तरह पिघल गया'