तो इस वजह से हार्दिक और नताशा ने लिया तलाक? अब हुआ खुलासा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शादी के चार बाद एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है. तलाक की खबरों ने इनके फैंस को हैरान कर दिया. अब इस बीच फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कपल ने इतना बड़ा फैसला किया है. आइए जानते हैं कि कपल ने ऐसा क्यों किया?

Social Media
India Daily Live

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने हाल ही में अपने तलाक की अनाउंसमेंट की और शादी के चार साल बाद कपल एक दूसरे से अलग हो गए. इनके तलाक की खबरों को सुनने के बाद हर कोई हैरान है. फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कपल ने इतना बड़ा फैसला किया है. आइए जानते हैं कि कपल ने ऐसा क्यों किया?

जब से हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने तलाक लेने का फैसला किया है तब से ही फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर इनके बीच ऐसा क्यों हुआ, अब महीनों बाद इनके अलग होने की वजह सामने आई है. खबरों की मानें तो हार्दिक नताशा के लिए काफी बनावटी थे और वह खुद में ही रहते थे.

तो इस कारण नताशा और हार्दिक हुए अलग

नताशा ने काफी महीने इसको बर्दाश्त करने की कोशिश की लेकिन बाद में बाद में एक्ट्रेस को इस बात का एहसास हुआ कि दोनों की पर्सनैलिटी मैच नहीं हो रही है और नताशा अनकंफर्टेबल महसूस कर रही हैं. 

इसको सही करने की नताशा ने काफी कोशिश की लेकिन बाद में इनके रिश्तें में सब कुछ बदलने लगा. इन सबको देखने के बाद नताशा ने पीछे हटने का फैसला किया. इतना ही नहीं नताशा ने इस रिश्तें में काफी वक्त देने की कोशिश की लेकिन जब हार्दिक की तरफ से चीजे नहीं बदली तो एक्ट्रेस ने अलग होने का फैसला किया.

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में शादी की थी. दोनों ने जब अपनी सगाई की तस्वीरें साझा की तो हर कोई हैरान रह गया था. हालांकि, कपल को काफी सारी शुभकामाएं मिली. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से फिर एक बार नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी की. लेकिन साल 2024 में कपल ने अपने तलाक की खबरों पर मुहर लगा दिया.