menu-icon
India Daily

'नहीं खोला कार का गेट तो तोड़ दी...', कोलकाता कांड के बाद अब बंगाली एक्ट्रेस पर भी हुआ हमला

कोलकाता के आर.जी. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. अब इस बीच बंगाली एक्ट्रेस के साथ भी एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जिसका वीडियो खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया है.

India Daily Live
'नहीं खोला कार का गेट तो तोड़ दी...', कोलकाता कांड के बाद अब बंगाली एक्ट्रेस पर भी हुआ हमला
Courtesy: Social Media

कोलकाता के आर.जी. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. हर कोई इस घटना से काफी गुस्साया हुआ है. हर जगह लोग इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं. अब इस बीच पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी के साथ कुछ बदमाशों नें बदसलूकी की.

इसी बीच बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी भी एक घटना का शिकार हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार 23 अगस्त को शाम दक्षिण कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने उन पर हमला कर द‍िया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खुद एक्ट्रेस ने अपने साथ ही इस घटना के बारे में बताया है.

बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी ने वीडियो किया शेयर

भाजपा के पश्चिम बंगाल इकाई के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया है. जहां बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी रोती हुईं दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जब वो सदर्न एवेन्यू पर अपनी कार से कहीं जा रही थीं उसी दौरान एक बाइक सवार ने उनसे गाड़ी का दरवाजा खोलने को कहा लेकिन जब अदाकारा ने खिड़की खोलने से मना कर दिया तो उसने कार की खिड़की ही तोड़ दी. इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने मुझे बचाया, पुलिस ने अपराधी को भी पकड़ लिया.

वीडियो में आपको टूटी हुई खिड़की दिखाई दे रही होगी. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. हर कोई ममता सरकार को अपना निशाना बना रहा है.