Kingdom Box Office Collection Day 2: 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' के आगे भी नहीं झुका किंगडम! जानें दूसरे दिन का कलेक्शन
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. हालांकि फिल्म ने सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 के आगे दम नहीं तोड़ा. फिल्म ने पहले दिन 18 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, लेकिन शुक्रवार को यह आंकड़ा घटकर मात्र 7.5 करोड़ रुपये रह गया. दो दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 25.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन दूसरे दिन औसत ऑक्यूपेंसी रेट 36.24% रहा.
Kingdom Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. हालांकि फिल्म ने सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 के आगे दम नहीं तोड़ा.
'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' के आगे भी नहीं झुका किंगडम!
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 18 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, लेकिन शुक्रवार को यह आंकड़ा घटकर मात्र 7.5 करोड़ रुपये रह गया. दो दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 25.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन दूसरे दिन औसत ऑक्यूपेंसी रेट 36.24% रहा. यह गिरावट तब हुई, जब फिल्म को पहले दिन दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था.
एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर है 'किंगडम'
गौतम तिन्नानुरि के निर्देशन में बनी 'किंगडम' एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसमें विजय देवरकोंडा ने सूर्या नामक पुलिस कॉन्स्टेबल से जासूस बने किरदार को जिंदा किया है. फिल्म में सत्यदेव, भाग्यश्री बोर्से, अय्यप्पा पी. शर्मा और अन्य कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और गिरीश गंगाधरन की सिनेमैटोग्राफी ने फिल्म को और आकर्षक बनाया. पहले दिन फिल्म ने तेलुगु बाजार में 57.87% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, खासकर वारंगल और विशाखापट्टनम में 80% से अधिक सीटें भरीं.
दर्शकों को पसंद आई विजय देवरकोंडा की एक्टिंग
हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 58.33% की गिरावट आई. कुछ दर्शकों ने विजय के अभिनय और फिल्म की कहानी की तारीफ की, लेकिन कुछ ने स्क्रीनप्ले को कमजोर बताया. 'किंगडम' ने पहले दिन विजय की पिछली फिल्म 'कुशी' (15.25 करोड़) और 'द फैमिली स्टार' (5.75 करोड़) को पीछे छोड़ा, लेकिन 'लाइगर' (15.95 करोड़) के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रही.
हाल ही की रिलीज फिल्मों से भी मिल रही टक्कर
फिल्म को 'सैयारा', 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' जैसी रिलीज से कड़ी टक्कर मिल रही है. फिर भी फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह है और वे इसे विजय के करियर में वापसी के तौर पर देख रहे हैं. अब सबकी नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जो फिल्म की आगे की राह तय करेगा. 'किंगडम' की कहानी और विजय का दमदार अभिनय इसे खास बनाता है, लेकिन क्या यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखेगा, यह देखना बाकी है.
और पढ़ें
- Kathal: नेशनल अवार्ड में सान्या मल्होत्रा की 'कटहल' का बजा डंका तो फूली नहीं समाई प्रोड्यूसर एकता कपूर, जानें क्या कहा?
- 71th National Film Awards Best Actor: 33 साल में 'जवान' को मिला पहला नेशनल अवार्ड, डायरेक्टर ने शाहरुख खान पर यूं लुटाया प्यार
- Rajinikanth Coolie Trailer: कब और कहां लॉन्च होगा रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर? नोट कर लें डेट और टाइम