IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

खत्म हुआ इंतेजार! दो साल बाद आ रहा है खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन, प्रोमो वीडियो देख रुक जाएंगी सांसे

खतरों के खिलाड़ी 15 आखिरकार 2026 में टेलीविजन पर वापसी करने जा रहा है. यह शो 2025 में शुरू होना था, लेकिन प्रोडक्शन हाउस में बदलाव और चैनल से जुड़े मसलों के चलते इसे दो साल तक टाल दिया गया.

X
Babli Rautela

मुंबई: स्टंट और एडवेंचर से भरपूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 15वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है. यह शो हर साल बिग बॉस के बाद ऑन एयर होता था, लेकिन इस बार दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ा. 2024 में खतरों के खिलाड़ी 14 के बाद शो अचानक गायब हो गया, जिससे फैंस के बीच कई सवाल उठने लगे थे. खतरों के खिलाड़ी 15 को 2025 के बीच में शुरू किया जाना था. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2025 में बड़ा झटका तब लगा, जब बनिजय एशिया ने प्रोड्यूसर के तौर पर खुद को अलग कर लिया. इसी प्रोडक्शन हाउस ने पहले खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे बड़े शोज को सपोर्ट किया था. कॉन्ट्रैक्ट खत्म होते ही शो का भविष्य अनिश्चित हो गया.

क्यों दो साल टला रोहित शेट्टी का शो?

सूत्रों के अनुसार, बनिजय एशिया और एंडेमोल के बीच अंदरूनी विवाद भी देरी की बड़ी वजह बना. कहा गया कि बिग बॉस 19 और खतरों के खिलाड़ी 15 को दूसरे चैनल पर शिफ्ट किया जा सकता है. हालांकि बाद में यह तय हुआ कि शो पुराने चैनल पर ही रहेगा. इसी खींचतान के चलते शूटिंग और कंटेस्टेंट फाइनल करने की प्रक्रिया रुक गई.

खतरों के खिलाड़ी की पहचान बन चुके रोहित शेट्टी एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. मेकर्स की तरफ से साफ किया गया है कि होस्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. हाल ही में Colors TV ने इंस्टाग्राम पर शो का पहला AI जनरेटेड प्रोमो रिलीज किया, जिससे यह साफ हो गया कि शो पूरी तरह ट्रैक पर लौट चुका है.

कंटेस्टेंट्स को लेकर क्या है अपडेट

खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट अभी सामने नहीं आई है. हालांकि पिछले साल कई नाम चर्चा में थे. बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा और ईशा मालवीय को लगभग फाइनल माना जा रहा था. इसके अलावा बिग बॉस 18 से जुड़े चूम डारंग के नाम की भी चर्चा रही. सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी, ओरी, खुशबू पटानी और बॉक्सर नीरज गोयत के नाम भी उछले थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 19 जीतने वाले गौरव खन्ना से भी शो के लिए बातचीत चल रही थी. गुलकी जोशी, दिग्विजय राठी और सिंगर श्रीरामा चंद्र को भी ऑफर मिलने की खबरें आई थीं. हालांकि प्रोडक्शन रुकने के कारण इनमें से किसी नाम पर मुहर नहीं लग पाई. अब नए सिरे से कंटेस्टेंट्स को फाइनल किया जाएगा.