Kate Middleton: कैंसर से जूझ रहीं वेल्स की राजकुमारी, वीडियो शेयर कर खुद केट ने दी जानकारी

Kate Middleton: सोशल मीडिया पर राजकुमारी केट मिडलटन ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी हेल्थ की जानकारी सबको दी है.

India Daily Live

नई दिल्ली:  वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन इन दिनों काफी चर्चा में है. दरअसल, राजकुमारी कैंसर जैसी गंभीर समस्या से लड़ रही हैं. जिस कारण इनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई है. इस बात की जानकारी खुद राजकुमारी केट मिडलटन ने दी, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी हेल्थ की जानकारी सबको दी है. 

वीडियो में केट कहती हैं- , “मैं इस अवसर का हर किसी का पर्सनली धन्यवाद करती हूं. हमारे पूरे परिवार के लिए ये कुछ महीने काफी  कठिन रहे हैं, लेकिन मेरे पास एक शानदार मेडिकल टीम है जिन्होंने मेरी काफी अच्छे तरीके से देखभाल की, जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं, मैं ठीक हूं और हर दिन मजबूत हो रही हूं.''

वेल्स की राजकुमारी केट का वीडियो

वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन ने शुक्रवार को इस बात का खुलासा किया कि वह कैंसर से जूझ रही हैं और इस कारण उनकी कीमोथेरेपी चल रही है, जनवरी में केट की पेट की सर्जरी हुई थी. हालांकि, उस दौरान उन्हें नहीं पता था कि उन्हें कैंसर है लेकिन ऑपरेशन के बाद जब उनके टेस्ट हुए थे तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली. सर्जरी के बाद से उनके अचानक गायब होने से हर तरफ काफी बवाल मचा हुआ था.

राजकुमारी ने यह भी बताया कि,उनकी मेडिकल टीम ने सलाह उन्हें सलाह दी है कि कीमोथेरेपी का कोर्स करना चाहिए, और वह इस उपचार के पहले चरण में हैं.

वहीं हाल ही में केन्सिंग्टन पैलेस द्वारा मदर्स डे पर एक फोटो शेयर की गई जिसमें केट अपने तीनों बच्चों के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं.