IPL 2026 Kerala Assembly Election 2026

'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की ब्यूटी इंजेक्शन लेने की वजह से हुई थी मौत? करीब 1 साल बाद पति पराग त्यागी ने बताया सच

पराग त्यागी ने आगे कहा कि शेफाली की मौत तय थी. उन्होंने कहा- 'शारीरिक रूप से वो कम समय के लिए साथ थीं, लेकिन हमारी आत्माएं हमेशा जुड़ी रहेंगी.' पति ने लोगों से अपील भी की कि अफवाहें न फैलाएं. उन्होंने कहा- 'ये सब मत करो यार.' 

pinterest
Antima Pal

मुंबई: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था. मात्र 42 साल की उम्र में उनका जाना फैन्स के लिए बहुत बड़ा झटका था. मौत के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं. कई लोगों ने दावा किया कि शेफाली ब्यूटी इंजेक्शन लगवाती थीं और भूखे पेट इंजेक्शन लेने की वजह से उनकी मौत हो गई. 

ब्यूटी इंजेक्शन लेने की वजह से हुई थी शेफाली जरीवाला की मौत?

अब करीब एक साल बाद उनके पति पराग त्यागी ने इन अफवाहों पर साफ-साफ जवाब दिया है. एक इंटरव्यू में पराग त्यागी ने कहा- 'हम लोग सब कुछ खाते हैं. भूखे रहने की हमें क्या जरूरत है? शेफाली अपनी जिंदगी के इस दौर में सबसे ज्यादा फिट थीं. भूखे रहने से चेहरा मुरझा जाता है, वो ऐसा कभी नहीं करती थीं.' 

'उन्हें और गोरी होने की क्या जरूरत थी?'

पराग ने फेयरनेस और जवानी बढ़ाने वाले इंजेक्शन वाली खबरों को भी पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने पूछा- 'उन्हें और गोरी होने की क्या जरूरत थी? प्लीज कोई मुझे भी बताए कि कौन सा इंजेक्शन जवान रखता है. अगर ऐसा होता तो रतन टाटा जी भी आज जिंदा होते.' उनके इस बयान से साफ हो गया कि शेफाली की मौत किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से नहीं हुई.

'शेफाली की मौत तय थी'

पराग त्यागी ने आगे कहा कि शेफाली की मौत तय थी. उन्होंने कहा- 'शारीरिक रूप से वो कम समय के लिए साथ थीं, लेकिन हमारी आत्माएं हमेशा जुड़ी रहेंगी.' पति ने लोगों से अपील भी की कि अफवाहें न फैलाएं. उन्होंने कहा- 'ये सब मत करो यार.' 

बता दें कि 27 जून 2025 को शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था. इससे पहले वो एपिलेप्सी (मिर्गी) की समस्या से जूझ चुकी थीं. 15 साल की उम्र में उन्हें पहली बार दौरा पड़ा था. कई बीमारियों से लड़ने के बावजूद वो आखिरी दिनों में पूरी तरह फिट और एक्टिव थीं. यही वजह है कि उनकी मौत ने सबको हैरान कर दिया.

पराग त्यागी ने इस मुश्किल वक्त में अपने पेट डॉग सिम्बा का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि सिम्बा उनका इमोशनल सपोर्ट बना हुआ है. शेफाली जरीवाला 2000 के दशक में आई गाने 'कांटा लगा' से मशहूर हुई थीं. उनकी खूबसूरती, एनर्जी और डांसिंग स्किल्स को आज भी लोग याद करते हैं.