पहले फोटो खिंचवाई फिर दी गाली...मुंबई की सड़क पर कंगना के साथ ये क्या हुआ, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

मुंबई में एक्ट्रेस कंगना शर्मा को एक फैन ने फोटो खिंचवाने के बाद ट्रोल किया, लेकिन एक्ट्रेस ने बिना रिएक्ट किए शांत अंदाज में सब संभाल लिया. उनका यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई में गुरुवार शाम एक ऐसा पल सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कंगना शर्मा जब एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं, तो हमेशा की तरह पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. ब्लैक कट आउट मिनी लेदर ड्रेस में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक था. वह कैमरे के सामने पोज दे रही थीं और फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवा रही थीं.

इसी दौरान एक महिला फैन उनके पास आई और फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई. कंगना ने मुस्कुराते हुए उसके साथ पोज दिया. लेकिन जैसे ही फोटो खत्म हुई, उस फैन ने मुड़कर एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया. यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी हैरान करने वाला था.

कंगना शर्मा के रिएक्शन ने चुराई लाइमलाइट

महिला के इस अपमानजनक शब्द पर भी कंगना शर्मा ने बेहद शांत और संयमित व्यवहार दिखाया. उन्होंने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया और सीधे रेस्टोरेंट के अंदर चली गईं. उनका यही साइलेंट रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग उनके धैर्य और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ कर रहे हैं.

कौन हैं कंगना शर्मा?

कंगना शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Great Grand Masti से की थी. इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो, टीवी और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया. उन्हें खास पहचान Ullu ऐप के शो मोना होम डिलीवरी से मिली. इसके अलावा वह कुछ समय के लिए The Kapil Sharma Show में भी नजर आई थीं.

कंगना शर्मा की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. उन्होंने योगेश नाम के व्यक्ति से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. हालांकि 2024 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपने पति से अलग हो रही हैं और मामला कोर्ट में चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा था कि शादी करने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि परिवार की जिम्मेदारी उन पर थी.