Kangana Ranaut Reaction: 'अम‍िताभ बच्चन की पत्नी हो, शर्म करो...', जया बच्चन के धक्का मारने पर भड़कीं कंगना रनौत!

Kangana Ranaut Reaction: सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संसद परिसर में सेल्फी लेने आए युवक को धक्का देती नजर आ रही हैं. इस पर कंगना रनौत ने उन्हें 'सबसे बिगड़ैल और विशेषाधिकार प्राप्त महिला' बताते हुए जमकर निशाना साधा और विपक्षी पार्टी पर भी तंज कसा.

X
Babli Rautela

Kangana Ranaut Reaction: दिग्गज एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस 32 सेकंड के वीडियो में जया बच्चन संसद भवन परिसर में प्रवेश करती हैं, तभी एक युवक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है. इस पर वह भड़क जाती हैं और गुस्से में उस व्यक्ति को धक्का देते हुए कहती हैं, 'क्या कर रहे हो आप?'. इस घटना के दौरान लालू प्रसाद यादव की बेटी और लोकसभा सांसद मीसा भारती भी उनके पीछे नजर आती हैं.

एक्ट्रेस से नेता बनीं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा – 'सबसे बिगड़ैल और विशेषाधिकार प्राप्त महिला. लोग उनके नखरे और बकवास सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं. कितनी शर्मनाक बात है.'

कंगना ने विपक्षी पार्टी पर साधा निशाना

कंगना ने अपने बयान में समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला. वीडियो में जया बच्चन समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पहने नजर आती हैं. इस पर कंगना ने लिखा – 'वो समाजवादी टोपी मुर्गे के कंघे जैसी लग रही है, जबकि वो लड़ाकू मुर्गे जैसी लग रही हैं.'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अपने बेबाक और तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं. इससे पहले भी कई मौकों पर वह मीडिया या आम लोगों पर भड़क चुकी हैं. उनका यह रवैया अक्सर चर्चा और विवाद का कारण बन जाता है. इस बार भी उनका गुस्सा और युवक को धक्का देने का अंदाज लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है.

Kangana Ranaut Reaction Instagram

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन और राय बंटी हुई हैं. कुछ लोग जया बच्चन के व्यवहार को अस्वीकार्य बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि बिना अनुमति किसी की फोटो या वीडियो लेना गलत है. वहीं, कंगना रनौत के इस बयान के बाद मामला और भी सुर्खियों में आ गया है.