T20 World Cup 2026

Jolly LLB 3 X Review: 'ड्रामा, इमोशन्स का फुल पैकेज', अक्षय कुमार-अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' को देख क्या बोली पब्लिक?

बॉलीवुड के पसंदीदा कोर्टरूम ड्रामा यानी 'जॉली एलएलबी 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर कर दिया. फिल्म 2011 के उत्तर प्रदेश के भूमि अधिग्रहण विरोध पर आधारित है, जहां किसानों की जंग को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है.

social media
Antima Pal

Jolly LLB 3 X Review: बॉलीवुड के पसंदीदा कोर्टरूम ड्रामा यानी 'जॉली एलएलबी 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर कर दिया. फिल्म 2011 के उत्तर प्रदेश के भूमि अधिग्रहण विरोध पर आधारित है, जहां किसानों की जंग को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. डायरेक्टर सुभाष कपूर ने पहले दो पार्ट्स की तरह ही कॉमेडी, ड्रामा और सोशल मैसेज का शानदार मिश्रण तैयार किया है.

रिलीज के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. एक्स पर दर्शक अपनी राय बांटने लगे। कई यूजर्स ने इसे '2025 का सबसे अच्छा बॉलीवुड गिफ्ट' करार दिया. एक यूजर ने लिखा, 'जॉली एलएलबी 3 देखकर हंसी रुक ही नहीं रही. अक्षय और अरशद का कोर्टरूम फेसऑफ कमाल का है. सौरभ शुक्ला तो बस दिल जीत लेते हैं. मस्ट वॉच.' एक अन्य ने कहा 'पावरफुल मैसेज के साथ हार्ड-हिटिंग ह्यूमर. अक्षय का क्लोजिंग मोनोलॉग तो तालियां बजवा देगा. अरशद का परफॉर्मेंस सॉलिड.'

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की. एडवांस बुकिंग में 3.23 करोड़ की कमाई हुई और वर्ड ऑफ माउथ से ओपनिंग दिन 10 करोड़ पार करने की उम्मीद है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा, 'ह्यूमर, सटायर, ड्रामा और मैसेज- सब कुछ परफेक्ट!' कुल मिलाकर 'जॉली एलएलबी 3' फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाई दे रही है. अगर आप हंसना-रोना और सोचना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए है.