menu-icon
India Daily

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इस RCB खिलाड़ी के प्यार में पड़ीं शहनाज गिल? चीयर करने पहुंची एक्ट्रेस का वीडियो वायरल!

मैच में शहनाज गिल स्टेडियम पहुंचीं और पूरे जोश के साथ RCB की ताली बजाती रहीं. उनके मैच वाले फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. शहनाज ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर भी RCB को चीयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बेहद खुश दिख रही थीं.

antima
Edited By: Antima Pal
सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इस RCB खिलाड़ी के प्यार में पड़ीं शहनाज गिल? चीयर करने पहुंची एक्ट्रेस का वीडियो वायरल!
Courtesy: x

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अब उनकी लाइफ में नया नाम जुड़ गया है. IPL 2026 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सपोर्ट करती नजर आईं शहनाज को देखकर फैंस और नेटिजन्स उन्हें RCB के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल से जोड़ने लगे हैं.

बुधवार को रायपुर में RCB बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मैच खेला गया. इस मैच में शहनाज गिल स्टेडियम पहुंचीं और पूरे जोश के साथ RCB की ताली बजाती रहीं. उनके मैच वाले फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. शहनाज ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर भी RCB को चीयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बेहद उत्साहित दिख रही थीं.

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स में चर्चा शुरू हो गई कि कहीं शहनाज देवदत्त पडिक्कल के साथ डेटिंग तो नहीं कर रही हैं? कई यूजर्स ने उन्हें दोनों को जोड़कर पोस्ट किया. एक यूजर ने लिखा- 'Reddit वाले रूमर्स सच्चे न हों, भगवान मेरे बॉय को बचा ले.' दूसरे ने पूछा- 'क्या सच में ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं?' हालांकि कुछ फैंस ने शहनाज का बचाव भी किया.

शहनाज गिल के सपोर्ट में उतरे फैंस

एक यूजर ने लिखा- 'क्या हम ये नॉर्मल नहीं कर सकते कि कोई सेलिब्रिटी सिर्फ अपने पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम जाती है? शहनाज को विराट कोहली सबसे ज्यादा पसंद हैं. भारत में स्टेडियम जाना, किसी की फोटो लाइक करना या फॉलो-अनफॉलो करना इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन जाता है?' 

'बिग बॉस' में बनी थी सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी

शहनाज गिल पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में रहती आई हैं. 'बिग बॉस' के बाद उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू गई थी. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री को लोग बहुत पसंद करते थे. सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज काफी समय तक उदास रहीं. अब IPL मैच में उनका उत्साह देखकर फैंस को लगा कि वो जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं. 

देवदत्त पडिक्कल RCB टीम के होनहार बल्लेबाज हैं. बाएं हाथ के इस ओपनर ने IPL में कई अच्छी पारियां खेली हैं. अभी तक शहनाज या देवदत्त की तरफ से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.