मुंबई: दर्शकों की बेसब्री अब खत्म होने वाली है. रणदीप हुड्डा की लोकप्रिय वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाला है. यह एक्शन पैक्ड क्राइम थ्रिलर सीरीज 15 मई 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगे.
सीरीज की कहानी 1997-1998 के उत्तर प्रदेश पर आधारित है. उस दौर में अपराध, माफिया और अवैध हथियारों की तस्करी चरम पर थी. कहानी एक स्मार्ट और साहसी इंस्पेक्टर अविनाश की है, जिन्हें नई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का नेतृत्व सौंपा जाता है. उनका मिशन है – बढ़ते अपराध को रोकना और राज्य में शांति बहाल करना.
Iss baar khel bada, dushman khatarnaak, par Inspector Avinash karega sabka the end! 💥 🤛#InspectorAvinash Season 2, all episodes streaming May 15th only on JioHotstar
— JioHotstar (@JioHotstar) May 6, 2026
Watch Now: https://t.co/rwUNorWoua@randeephooda #AbhimanyuSingh @urvashirautela #RajnieshDuggall @amit_sial… pic.twitter.com/e7oTtkMkSc
सीरीज सच्ची घटनाओं और उत्तर प्रदेश के सुपर कॉप अविनाश मिश्रा की जिंदगी पर आधारित है, जिससे यह और भी रोचक बन गई है. रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर अविनाश के रोल में फिर से नजर आएंगे. उनकी तगड़ी एक्टिंग और एक्शन स्टाइल दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी. इस बार दुश्मन और भी खतरनाक हैं, इसलिए कहानी में ट्विस्ट और एक्शन का स्तर पहले से ज्यादा होने वाला है.
सीरीज में रणदीप के साथ मजबूत कलाकारों की फौज है. उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, राजनिश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हर किरदार की अपनी खास कहानी है, जो पूरे सीजन को और दिलचस्प बना देगी.
सीरीज के लेखक और निर्देशक नीरज पाठक हैं. उन्होंने पहले सीजन में भी शानदार काम किया था. उम्मीद है कि सीजन 2 में वे कहानी को नई ऊंचाई देंगे. ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस, टेंशन भरे डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. जियो हॉटस्टार ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- 'इस बार खेल बड़ा, दुश्मन खतरनाक, पर इंस्पेक्टर अविनाश करेगा सबका द एंड!'
यह लाइन देखते ही उत्सुकता बढ़ गई है. पहला सीजन मिले पॉजिटिव रेस्पॉन्स के बाद फैंस सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 90s का माहौल, रियलिस्टिक क्राइम स्टोरी, तगड़ा एक्शन और रणदीप हुड्डा की धांसू परफॉर्मेंस – इस सीजन में सब कुछ है.
रिलीज डेट: 15 मई 2026
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
अब इंतजार बस कुछ दिनों का है. इंस्पेक्टर अविनाश की वापसी इस बार और भी धमाकेदार होने वाली है.