IPL 2026

किसके हाथों में हाथ डाले रैंप पर उतरे सैफ अली खान के लाडले? वीडियो वायरल होते ही फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

मुंबई में आयोजित फैशन इवेंट केयरिंग विद स्टाइल 2026 में इब्राहिम अली खान और प्रतिभा रांटा ने शानदार रैंप वॉक कर सबका ध्यान खींच लिया. दोनों ने डिजाइनर मोहित राय और रिधि बंसल के फैशन लेबल के लिए एथनिक कपड़ों में हाथों में हाथ डालकर रैंप पर वॉक किया.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई में आयोजित एक शानदार फैशन इवेंट में युवा सितारों इब्राहिम अली खान और प्रतिभा रांटा ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह फैशन शो केयरिंग विद स्टाइल 2026 के नाम से आयोजित किया गया था, जिसमें कई मशहूर डिजाइनर्स और कलाकार शामिल हुए. इस इवेंट में दोनों ने डिजाइनर मोहित राय और रिधि बंसल के फैशन लेबल के लिए रैंप वॉक किया. जैसे ही दोनों रनवे पर आए वैसे ही कैमरों की फ्लैश लगातार उनकी ओर मुड़ गई. शो के आखिर में दोनों ने हाथों में हाथ डालकर रैंप वॉक पूरा किया, जिसने इस फैशन शाम को और भी खास बना दिया.

फैशन शो की शुरुआत प्रतिभा रांटा ने की. लापता लेडीज से पहचान बनाने वाली प्रतिभा ने एक बेहद खूबसूरत और रंगीन लहंगा पहनकर रनवे पर एंट्री ली. उनके लहंगे में लाल हरे और बैंगनी रंगों के शानदार पैनल थे. इस ड्रेस पर पारंपरिक जरदोजी कढ़ाई का बारीक काम किया गया था. लहंगे के नीचे की तरफ सोने की कढ़ाई वाला चौड़ा बॉर्डर था जिसने पूरे आउटफिट को शाही अंदाज दिया.

दो दुपट्टों से पूरा हुआ शानदार लुक

प्रतिभा ने अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए दो दुपट्टों का इस्तेमाल किया. एक जालीदार दुपट्टा था जिस पर शीशे का काम किया गया था और इसे उन्होंने ब्लाउज से जोड़ा हुआ था. दूसरा गहरा बैंगनी दुपट्टा उन्होंने अपने कंधे पर बेहद सलीके से डाला हुआ था.

एक्सेसरीज के तौर पर प्रतिभा ने चोकर नेकलेस और एक खूबसूरत एथनिक अंगूठी पहनी. उनका मेकअप भी काफी सॉफ्ट और ग्लैमरस था. चेहरे पर हल्की चमकती त्वचा गुलाबी गाल और न्यूड आई मेकअप ने उनके लुक को और निखार दिया. उनके बालों को बीच से मांग निकालकर ढीली लहरों में स्टाइल किया गया था जिससे उनका पूरा लुक बेहद रोमांटिक और एलिगेंट लग रहा था.

शाही एथनिक लुक में नजर आए इब्राहिम अली खान

कुछ देर बाद इब्राहिम अली खान भी रनवे पर नजर आए. उन्होंने हरे रंग का शानदार तीन पीस एथनिक सूट पहना था जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. इस आउटफिट में एक सादा कुर्ता था जिसके साथ करीने से प्लीट्स वाला पजामा पहना गया था. इसके ऊपर उन्होंने छोटी शेरवानी जैकेट पहनी थी जिस पर सोने के धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी.

यह जैकेट पूरे लुक को शाही अंदाज दे रही थी. इब्राहिम ने अपने इस लुक को कढ़ाई वाली मोजड़ियों के साथ पूरा किया. उनका यह पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल का मिश्रण फैशन प्रेमियों को काफी पसंद आया.