IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'मैं तलाक से गुजरा, जो बहुत महंगा था...', 'हाउसफुल 5' के डायरेक्टर तरुण मानसुखानी ने बताया 'दोस्ताना' के बाद क्यों लिया इतना लंबा ब्रेक?

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर तरुण मानसुखानी, जिन्होंने 2008 में 'दोस्ताना' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के एक बड़े राज से पर्दा उठाया. 'दोस्ताना' ने प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की तिकड़ी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था.

social media
Antima Pal

Housefull 5 Director Tarun Mansukhani: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर तरुण मानसुखानी, जिन्होंने 2008 में 'दोस्ताना' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के एक बड़े राज से पर्दा उठाया. 'दोस्ताना' ने प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की तिकड़ी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. लेकिन इसके बाद तरुण ने लंबा ब्रेक लिया और 2019 में 'ड्राइव' के साथ वापसी की. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि इस ब्रेक की वजह उनकी जिंदगी में आया एक दर्दनाक और महंगा तलाक था.

'हाउसफुल 5' के डायरेक्टर ने बताया 'दोस्ताना' के बाद क्यों लिया ब्रेक?

तरुण ने बताया कि उनकी शादी 2005 में करुणा नाम की एक लड़की से हुई थी, लेकिन 2014 में नौ साल बाद उनका तलाक हो गया. उन्होंने कहा, 'जिंदगी में बहुत कुछ हुआ. मैं एक तलाक से गुजरा, जो न तो आसान था और न ही सस्ता. इसने मेरी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया.' इस कठिन दौर ने उन्हें फिल्ममेकिंग से दूर कर दिया, क्योंकि वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान थे. तरुण ने यह भी बताया कि वह नहीं चाहते थे कि तलाक के कर्ज को चुकाने के लिए वह फिल्में बनाएं. इसलिए उन्होंने पहले अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने का फैसला किया.

17 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी

'हाउसफुल 5' के साथ तरुण ने 17 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है. यह फिल्म जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और 19 बड़े सितारे शामिल हैं, 6 जून 2025 को रिलीज हुई. फिल्म ने 10 दिनों में 154.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तरुण ने बताया कि इस फिल्म को दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया गया, जो निर्माता साजिद नाडियाडवाला का 30 साल पुराना आइडिया था.

19 सितारों के साथ शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण

तरुण ने 'हाउसफुल 5' की शूटिंग के अनुभव को भी शेयर किया. 40 दिन तक क्रूज शिप पर 19 सितारों के साथ शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उनकी पहले से तैयारी ने इसे आसान बना दिया. फिल्म को मिली-जुली समीक्षा मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता ने तरुण को राहत दी. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी वापसी की तारीफ कर रहे हैं और उनके साहस को सलाम कर रहे हैं.