फिल्म शोले के सेट पर हेमा मालिनी के करीब जाने के लिए ये हरकत करते थे धर्मेंद्र, किसे देते थे पैसे?

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. हर कोई जानता है कि कैसे इस कपल की लव स्टोरी शुरू हुई. अब एक किस्सा इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर की इस शरारतों का जिक्र है जो वो हेमा मालिनी के करीब जाने के लिए किया करते थे.

AI
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड के पसंदीदा एक्टर रह चुके धर्मेंद्र ने दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है. एकटर ने अपनी दूसरी शादी अपने जीवन के प्यार हेमा मालिनी से की थी. एक्टर के आखिरी पलों में भी हेमा लगातार उनके साथ दिखाई दी थी. यह पल उस रिश्तें की याद दिलाता है जो सालों तक स्क्रीन पर राज किया करता था. एक्टर के आखिरी पलों में जहां कुछ लो इस जोड़े को दुआए भेज रहा था वहीं कुछ इस जोड़ी के शुरुआती सालों को फिर से याद कर रहे हैं. खासकर धर्मेंद्र और हेमा के बीच सेट पर होने वाले उन शरारती 'गले मिलने' के पलों को, जिनसे उनके रोमांस की शुरुआत हुई थी.

कैसे हुई थी हेमा मालिनी-धर्मेंद्र के प्यार की शुरूआत

कहा जाता है कि 1970 में आई फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' की शूटिंग के दौरान उनके बीच प्यार की चिंगारी जगी थी. धर्मेंद्र, जो पहले से ही एक बड़े स्टार थे, हेमा मालिनी की ओर आकर्षित हो गए थे. हेमा उस समय एक उभरती हुई एक्ट्रेस थीं, जिन्हें भारतीय सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' के नाम से जाना जाता था. उनके आस-पास के लोगों ने देखा कि कैसे वह लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान हेमा के साथ समय बिताने के लिए छोटे-छोटे बहाने ढूंढते थे.

शोले में क्यों स्पॉट बॉयज को पैसे देते थे धर्मेंद्र

जब 1975 में 'शोले' की शूटिंग चल रही थी, तब तक हेमा के लिए धर्मेंद्र का प्यार और भी गहरी हो चुका था. पिछले कुछ सालों में, ऐसी खबरें आई हैं कि उन्होंने कुछ खास सीन्स को लंबा खींचने का एक मजेदार तरीका ढूंढ निकाला था खासकर उन सीन्स को जिनमें उन्हें हेमा को गले लगाना होता था. कहा जाता है कि वह चुपके से स्पॉट बॉयज को थोड़े-थोड़े पैसे देते थे ताकि वे 'गलती से' कुछ गिरा दें या शॉट में रुकावट डाल दें, जिससे टीम को एक और रीटेक लेना पड़े. 

सबसे मशहूर कहानी उस सीन की है जिसमें उनका किरदार हेमा को रिवॉल्वर चलाना सिखाता है. जब भी कोई रिफ्लेकर गिरता या कोई ट्रॉली अटक जाती, तो उन्हें हेमा को गले लगाने का एक और मौका मिल जाता. कहा जाता है कि उन्होंने इन रुकावटों पर करीब 2,000 रुपये खर्च किए थे, और हेमा को भी चुपके से उनकी यह कोशिश अच्छी लगी थी.

पहले से शादीशूदा थे धर्मेंद्र

बता दें की जिस वक्त धर्मेंद्र हेमा मालिनी से प्यार कर रहे थे उस समय वह पहले से ही प्रकाश कौर से शादीशुदा थे. खबरों के मुताबिक प्रकाश कौर तलाक के लिए राजी नहीं थीं. एक-दूसरे के साथ रहने की ठानकर, धर्मेंद्र और हेमा ने एक ऐसा रास्ता चुना जिसने उस समय कई लोगों को चौंका दिया था. 1980 में, उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया ताकि वे कानूनी तौर पर शादी कर सकें. धर्मेंद्र ने 'दिलावर खान' नाम अपनाया, जबकि हेमा 'आयशा बी' बन गईं.