menu-icon
India Daily

Gul Panag Congratulates Pakistan: 'हमें IMF के पैसे की जरूरत नहीं, आपको है', गुल पनाग ने पाकिस्तानी पत्रकार की मुंह पर की बेइज्जती

Gul Panag Congratulates Pakistan: एक्ट्रेस और राजनीतिक कार्यकर्ता गुल पनाग ने एक पाकिस्तानी पत्रकार को IMF से मिले नए लोन पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है. गुल ने भारत की आर्थिक स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए पत्रकार को तीखा जवाब दिया, जिसकी खूब सराहना हो रही है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Gul Panag Congratulates Pakistan: 'हमें IMF के पैसे की जरूरत नहीं,  आपको है', गुल पनाग ने पाकिस्तानी पत्रकार की मुंह पर की बेइज्जती
Courtesy: Social Media

Gul Panag Congratulates Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, एक्ट्रेस और राजनीतिक कार्यकर्ता गुल पनाग ने एक पाकिस्तानी पत्रकार को IMF से मिले नए लोन पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है. गुल ने भारत की आर्थिक स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए पत्रकार को तीखा जवाब दिया, जिसकी खूब सराहना हो रही है.

9 मई 2025 को IMF ने पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की समीक्षा के तहत 1 बिलियन डॉलर की किश्त को मंजूरी दी, जिससे 7 बिलियन डॉलर के एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) के तहत अब तक 2 बिलियन डॉलर की राशि जारी हो चुकी है. इसके अलावा, 1.4 बिलियन डॉलर का रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (RSF) ऋण भी मंजूर किया गया.

गुल पनाग का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब

पाकिस्तानी पत्रकार शाहबाज राणा ने X पर ट्वीट किया, 'भारत के लिए अपमानजनक हार में, IMF ने 1 बिलियन डॉलर के लोन को मंजूरी दी. भारत ने इसे रोकने की असफल कोशिश की.' गुल पनाग ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'सर, एक और लोन के लिए बधाई. सम्मान के साथ, हमें उस पैसे की जरूरत नहीं. आपको है. जानकारी के लिए, भारत ने 1993 से IMF से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली. सभी लोन 31 मई 2000 तक चुका दिए गए.' 

भारत ने IMF से पाकिस्तान को लोन देने का कड़ा विरोध किया, क्योंकि पाकिस्तान का सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का लंबा इतिहास रहा है. भारत ने चेतावनी दी कि यह धन आतंकवाद को वित्तपोषण में इस्तेमाल हो सकता है, जो वैश्विक संस्थानों की प्रतिष्ठा को खतरे में डालता है. भारत ने वोटिंग से खुद को अलग रखा, क्योंकि IMF नियमों में औपचारिक ‘नो’ वोट का प्रावधान नहीं है.

ऑपरेशन सिंदूर और तनाव

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. इसके जवाब में, पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात 300-400 तुर्की निर्मित असिसगार्ड सोंगर ड्रोन से भारत पर हमले किए, जिन्हें S-400, आकाश, और काउंटर-UAS सिस्टम ने नाकाम कर दिया.

गुल पनाग, जिनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल पनाग भारतीय सेना में थे, ने अपने जवाब में भारत की आर्थिक ताकत पर जोर दिया. उन्होंने एक सरकारी लिंक साझा कर बताया कि भारत ने 1993 के बाद IMF से कोई मदद नहीं ली. उनका ट्वीट वायरल हो गया, और नेटिजन्स ने इसे ‘मास्टरक्लास इन फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस’ करार दिया.