जॉन अब्राहम के साथ इस फिल्म से कमबैक करेंगे हर्षवर्धन राणे, लाएंगे 2027 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म; शूटिंग ने मचाई हलचल

फोर्स 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. जॉन अब्राहम के साथ इस बार हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला साथ नजर आएंगे. फिल्म 2027 में रिलीज होगी.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: फोर्स 3 को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब बड़ी खबर सामने आई है. इस एक्शन फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है. फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू होते ही फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है. यह फ्रैंचाइजी पहले से ही अपने दमदार एक्शन और मजबूत कहानी के लिए जानी जाती है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में नजर आएंगे. यह किरदार उनकी पहचान बन चुका है और दर्शकों ने इसे हमेशा पसंद किया है.

जॉन ने इस फिल्म को लेकर कहा कि फोर्स उनके दिल के बेहद करीब है और इस फ्रैंचाइजी की अपनी एक अलग पहचान है. उनके अनुसार, इस बार कहानी को और बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा.

हर्षवर्धन राणे करेंगे कमबैक

फिल्म में हर्षवर्धन राणे की एंट्री को लेकर खास चर्चा हो रही है. वह इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि उनका रोल कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला सकता है. हर्षवर्धन ने भी इस फिल्म को अपने करियर का खास मौका बताया है.

इस फिल्म में तान्या मानिकतला को मेन एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया है. इससे पहले वह अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं. उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है. वह इस फिल्म में एक मजबूत किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं, जिनका इस तरह के प्रोजेक्ट्स में अच्छा अनुभव रहा है. उन्होंने पहले भी इस फ्रैंचाइजी से जुड़कर काम किया है, इसलिए इस बार वह कहानी को और बेहतर तरीके से पेश करने की तैयारी में हैं. उनके अनुसार, यह फिल्म उनके लिए एक भावनात्मक जुड़ाव भी रखती है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फोर्स 3 को 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. फैंस भी इस फ्रैंचाइजी के अगले हिस्से का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले हिस्सों की सफलता को देखते हुए इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.