Alok Nath and Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या हैं आरोप?
श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ सहित 13 लोगों के खिलाफ हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा, सोनू सूद को भी इस प्रमोशन इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था.
Alok Nath and Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ सहित 13 लोगों के खिलाफ हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है. यह एफआईआर सोनीपत निवासी विपुल अंतिल ने दर्ज करवाई गई है. मामला इंदौर में रजिस्टर्ड एक कंपनी ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी से जुड़ा है, जो 50 लाख से ज्यादा लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई.
विपुल अंतिल की दर्ज एफआईआर के मुताबिक, कंपनी ने 6 साल पहले लोगों से निवेश करने के लिए अपील की थी. फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और अन्य माध्यमों से निवेश करने पर भारी रिटर्न का वादा किया गया था. लोगों को आकर्षित करने के लिए महंगे होटलों में सेमिनार आयोजित किए गए और बॉलीवुड स्टार्स से प्रमोशन कराया गया. इसमें श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ की उपस्थिति को भी आरोपी ठहराया गया है. इसके अलावा, सोनू सूद को भी इस प्रमोशन इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था.
कंपनी ने कैसे लोगों को फंसाया?
कंपनी ने शुरुआत में कुछ लोगों को लाभ दिया, जिससे लोग और निवेश करने के लिए प्रेरित हुए. इसके बाद, जब करोड़ों रुपये जमा हो गए, तो कंपनी ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और लोग अपनी रकम वापस मांगने लगे. धीरे-धीरे, यह मामला बड़ा रूप ले लिया और लोग कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाने लगे. कंपनी के अधिकारियों ने सभी संबंध तोड़ते हुए 250 से ज्यादा सुविधा केंद्रों को बंद कर दिया और पैसे लेकर फरार हो गए.
बी टाउन के इन सितारों पर दर्ज की FIR
एफआईआर में श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के अलावा 11 अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं. इन पर आरोप है कि इन्होंने इस धोखाधड़ी के प्रमोशन में मदद की. इस मामले पर 25 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई होने वाली है, जिसमें सोसायटी के पदाधिकारियों को अपने कार्यों का जवाब देना होगा.