IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

दादा की गोद में खेलती दिखीं आलिया-रणबीर की लाडली राहा!, तस्वीर देख भावुक हुईं नीतू कपूर

राहा कपूर एक साल की हो चुकी हैं और अभी हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा के चेहरे को रिवील किया था. ऐसे में अब राहा की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह अपने दादा ऋषि कपूर संग दिख रही हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जब से अपनी लाडली राहा को दुनिया के सामने दिखाया है तब से ही आए दिन राहा किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. राहा की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना हो गया था और उनकी तस्वीरों की काफी सारी एडिटिंग भी हो चुकी है. अब इस बीच राहा की एक और एडिट वाली फोटो सामने आई है जिसमें वह अपने दादा ऋषि की गोद में दिख रही है. हालांकि, ये फोटो महज एक एडिटिंग है लेकिन इसको देख हर किसी की आंखें भर आई है.

 

दादा संग राहा की अनदेखी तस्वीर

अब राहा की इस फोटो को आलिया की मां सोनी राजदान ने शेयर किया है. फोटो को शेयर करते हुए सोनी ने कैप्शन में लिखा- 'यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि यह हमारे दिलों को खुशी से भर देता है. धन्यवाद.' राहा की नानी ने इस पोस्ट में नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिद्धिमा को भी टैग किया है. वहीं एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी इस फोटो को साझा किया है.

 

फोटो में दादी और नानी ने बरसाया प्यार

रणबीर और आलिया ने जब से अपनी बेटी का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया है.तब से ही राहा की कंपेयर उनके दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ किया जा रहा है. अब इस एडिटिंग वाली फोटो में ऋषि कपूर अपनी पोती राहा को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही राहा सिर पर प्रिंसेस वाला क्राउन भी पहने हैं. 

वहीं इस फोटो पर फैंस भी काफी प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि 'ये अब तक की सबसे अच्छी एडिटिंग है. वहीं एक ने लिखा ये तो देखने में बिल्कुल रियल लग रहा है. वहीं किसी ने कहा कि राहा अपने दादी की कॉपी है. वहीं कुछ लोग अपने कमेंट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को टैग कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा राहा और ऋषि जी को एक फ्रेम में देखकर आंखें भर आईं.