'तूने आज तक औरत की चूड़ी की खनक देखी है, अब सनक देखेगा', 'एक दीवाने की दीवानियत' का धांसू ट्रेलर आउट
बॉलीवुड में रोमांस, ड्रामा और जुनून की कहानियों का हमेशा से बोलबाला रहा है और अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है- 'एक दीवाने की दीवानियत'. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी इस ट्रेलर में ऐसी धमक दिखा रही है.
Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer: बॉलीवुड में रोमांस, ड्रामा और जुनून की कहानियों का हमेशा से बोलबाला रहा है और अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है- 'एक दीवाने की दीवानियत'. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी इस ट्रेलर में ऐसी धमक दिखा रही है कि दर्शक अभी से फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं.
ट्रेलर की शुरुआत ही दिल को छू लेने वाली है. हर्षवर्धन की गहरी आवाज में डायलॉग, 'तुझसे मोहब्बत करना ऐ सनम, मेरी जरूरत है और ये तेरे इस बदनसीब दीवाने की दीवानियत है.' दर्शकों के दिलों में उतर जाता है. इस एक डायलॉग में प्यार की गहराई और जुनून का अहसास साफ झलकता है. वहीं सोनम बाजवा का किरदार भी कम नहीं है. उनका डायलॉग, 'तूने आज तक सिर्फ एक औरत की चूड़ी की खनक देखी है, अब तू एक औरत की सनक देखेगा.' ट्रेलर को और भी दमदार बनाता है. यह लाइन न सिर्फ उनके किरदार की ताकत दिखाती है, बल्कि कहानी में आने वाले ट्विस्ट की ओर भी इशारा करती है.
ट्रेलर में प्यार, तकरार और इमोशन्स का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है. एक सीन में बारिश के बीच हर्षवर्धन और सोनम की रोमांटिक केमिस्ट्री 'आशिकी 2' की याद दिलाती है, जो दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाती है. इसके बाद कहानी में तकरार का मोड़ आता है, जहां दोनों के बीच गहरी नफरत और जुनून का टकराव दिखता है. यह मिश्रण फिल्म को एक अलग ही रंग देता है, जो इसे रोमांटिक ड्रामा के शौकीनों के लिए खास बनाता है.
सोनम बाजवा के ग्लैमरस और बिंदास अंदाज ने खींचा ध्यान
हर्षवर्धन राणे, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, इस ट्रेलर में अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करते नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर सोनम बाजवा का ग्लैमरस और बिंदास अंदाज दर्शकों को उनका दीवाना बना रहा है. दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि हर सीन में दर्शकों की नजरें उन पर टिक जाती हैं. ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी भी कहानी को और आकर्षक बनाते हैं. फिल्म का निर्देशन और कहानी भी दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है.
21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह फिल्म प्यार की गहराइयों को दिखाने के साथ-साथ जुनून और तकरार की कहानी को भी बखूबी पेश करेगी. फैंस सोशल मीडिया पर ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं और हर्षवर्धन-सोनम की जोड़ी को इस साल की सबसे धमाकेदार जोड़ियों में से एक बता रहे हैं. 'एक दीवाने की दीवानियत' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अगर आप रोमांस, ड्रामा और जुनून से भरी कहानियों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एकदम सही है. ट्रेलर ने तो कमाल कर दिया, अब देखना ये है कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है.
और पढ़ें
- बॉम्बे HC से शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा को झटका, धोखाधड़ी मामले में पहले देने होंगे 60 करोड़, तभी विदेश जा पाएगा कपल
- 'आज मत जाओ...', राजवीर जवंदा की पत्नी को पहले ही हो गया अपशकुन का अंदेशा, एक्सीडेंट वाले दिन कई बार रोका लेकिन नहीं मानी बात
- 'महिलाओं के आंसू दिखते हैं, मर्द का दर्द नहीं...' ज्योति सिंह के आरोपों पर पवन सिंह का पलटवार, देखें वीडियो