menu-icon
India Daily

कैंसिल हो गई शादी, डोडी खान ने राखी सावंत से तोड़ा रिश्ता! फूट-फूटकर रोने लगी एक्ट्रेस

राखी सावंत अपने बयानों और विवादित मुद्दों के कारण सुर्खियों में रहती हैं. 1997 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी ने कई संगीत वीडियो, डांस नंबर्स, बॉलीवुड फिल्मों और रियलिटी शोज में काम किया है. खासतौर से, 'बिग बॉस' के सीजन्स में उनकी भागीदारी ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया.

babli
Edited By: Babli Rautela
कैंसिल हो गई शादी, डोडी खान ने राखी सावंत से तोड़ा रिश्ता! फूट-फूटकर रोने लगी एक्ट्रेस
Courtesy: Social Media

Rakhi Sawant: ​राखी सावंत भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अक्सर अपने बयानों और विवादित मुद्दों के कारण सुर्खियों में रहती हैं. 1997 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी ने कई संगीत वीडियो, डांस नंबर्स, बॉलीवुड फिल्मों और रियलिटी शोज में काम किया है. खासतौर से, 'बिग बॉस' के सीजन्स में उनकी भागीदारी ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया.

हाल ही में, राखी सावंत के पाकिस्तान जाने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. इसके साथ ही, उनकी तीसरी शादी की अटकलों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. बताया जा रहा था कि वह पाकिस्तानी मॉडल और एक्टर डोडी खान से शादी करने की योजना बना रही थीं. हालांकि, इस खबर पर डोडी खान की हालिया रिएत्शन ने फैंस को झटका दे दिया है.

डोडी खान ने शादी से लिया यू-टर्न

राखी सावंत की लव स्टोरी हमेशा से नाटकीय रही है और डोडी खान के साथ उनकी शादी की खबर भी दर्शकों के लिए दिलचस्पी का विषय बन गई थी. हालांकि, 30 जनवरी 2025 की रात, डोडी खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने राखी से शादी करने के फैसले पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने साफ किया कि वह राखी से शादी नहीं कर सकते. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dodi Khan (@dodi_khan)

डोडी ने वीडियो में कहा: 'मैंने उसे प्रपोज किया क्योंकि मैं उसे बहुत अच्छी तरह से जानता हूँ. जब मैंने उसे जानना शुरू किया, तो मुझे लगा कि वह एक ऐसी इंसान है जो भगवान से बहुत प्यार करती है.'

डोडी खान के बारे में

डोडी खान, जो कि एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर और एक्टर भी हैं, ने यह भी स्वीकार किया कि वह राखी के जीवन में आई कठिनाइयों, खासकर उनकी मां के निधन के बाद उनके संघर्ष की सराहना करते हैं. हालांकि, जब उनकी शादी की खबर सार्वजनिक हुई, तो उन्हें कई लोगों से संदेश मिलने लगे, जिन्होंने उन्हें इस फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहा. डोडी ने आगे कहा कि वह राखी से शादी तो नहीं करेंगे, लेकिन यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी शादी पाकिस्तान में उनके किसी भाई से हो जाए ताकि वह 'पाकिस्तान की बहू' बन सकें. इस वीडियो पर राखी ने आंसू भरी आंखों और टूटे दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया.

फैंस का रिएक्शन

जैसे ही डोडी खान का वीडियो वायरल हुआ, राखी सावंत के फैंस और नेटिजन्स ने इस पर नाराजगी जताई. कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया, जबकि कुछ ने डोडी खान पर राखी की लोकप्रियता का फायदा उठाने का आरोप लगाया. एक यूजर ने लिखा, 'पहले बिना सोचे-समझे प्रपोज क्यों किया?' दूसरे ने तंज कसा, 'सबको मशहूर होना है!' वहीं, तीसरे नेटिजन ने सवाल उठाया, 'क्या यह सब केवल प्रसिद्धि पाने का ड्रामा था?'

राखी सावंत पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं. उनकी पहली शादी रितेश नाम के एक व्यक्ति से हुई थी, जिसे उन्होंने 'बिग बॉस' में दुनिया के सामने पेश किया था, लेकिन बाद में यह रिश्ता खत्म हो गया. इसके बाद, उन्होंने आदिल दुर्रानी से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी विवादों में रहा. अब, डोडी खान के साथ उनकी तीसरी शादी की खबरें और फिर इनकार, राखी की प्रेम कहानी को और जटिल बना रहे हैं.