menu-icon
India Daily

छोटे से नाटक के लिए फांसी के फंदे पर लटक गए 3 बच्चे, लगा दी जान की बाजी; वीडियो देख रह जाएंगे दंग!

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में तीन लड़के स्कूल के इवेंट के दौरान फांसी के फंदों से लटके हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में लड़के नाटक के दौरान लकड़ी की छड़ी से जुड़े फांसी के फंदों में लटकते हैं, जबकि वे कैदी के कपड़े पहने होते हैं. यह घटना गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

princy
Edited By: Princy Sharma
छोटे से नाटक के लिए फांसी के फंदे पर लटक गए 3 बच्चे, लगा दी जान की बाजी; वीडियो देख रह जाएंगे दंग!
Courtesy: Pinterest

3 Boys Hang By Noose Video: इंटरनेट पर हर रोज हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमारे आसपास की दुनिया पर सवाल उठाते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तीन लड़के स्कूल के इवेंट के दौरान फांसी के फंदों से लटके हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो एक स्कूल नाटक का हिस्सा लग रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई नेटिजेंस ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.

वीडियो में तीन लड़के एक नाटक पेश कर रहे होते हैं. इसी दौरान वे एक लकड़ी की छड़ी से जुड़े हुए फांसी के फंदे में लटक जाते हैं. लड़के  कैदी के कपड़े पहने हुए हैं और उनके सिर पर काले कपड़े ढका हुआ है. नाटक खत्म होने के बाद टीचर्स आकर तीनों बच्चों को  फांसी से उतारते हैं. यह वीडियो 2025 के गणतंत्र दिवस के दौरान किसी स्कूल के कार्यक्रम का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. 

X पर वीडियो हुआ वायरल 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया गया है. अब तक 1.4 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'प्रोग्राम के लिए किसी की जिंदगी को यूं खतरे में डालना गलत है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है. कब की और कहां की घटना है, इसकी जांच कर इसका संज्ञान लिया जाना आवश्यक है.'

लोगों ने उठाए सवाल

नेटीजंस इस वीडियो से हैरान हैं और उन्होंने टिप्पणियों में अपनी राय दी है. एक यूजर ने लिखा, 'यह सिर्फ भारत में ही होता है.' दूसरे यूजर ने कहा, 'भारत शुरुआत करने वालों के लिए नहीं है.' तीसरी टिप्पणी में लिखा था, 'सरकार और पुलिस को इस स्कूल और कार्यक्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए... बहुत बुरा दृश्य है.' 

सम्बंधित खबर