'मुझे अमीर दिखाने में डायरेक्टरों को दिक्कत होती है, हमेशा गरीब बनता हूं', मनोज बाजपेयी

बॉम्बे टाइम्स को दिए हालिया इंटरव्यू में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज ने कहा उन्हें ज्यादातर मिडिल क्लास या लोअर मिडिल क्लास के रोल ऑफर होते हैं. मनोज ने कहा कि उन्हें कभी भी अमीर आदमी के रोल ऑफर नहीं हुए.

ani
India Daily Live

Manoj Bajpayee News: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड का वो चेहरा हैं, जिनका नाम उनके काम के दम पर बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. ओटीटी जैसा प्लैटफॉर्म आने और 'द फैमिली मैन' हिट होने के बाद उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. एक तरफ जहां ऑडियंस और आलोचक उन्हें देश के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं की जमात में खड़ा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ मनोज मानते हैं कि वह भी रूढ़िवादिता का शिकार हुए हैं.

बॉम्बे टाइम्स को दिए हालिया इंटरव्यू में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज ने कहा उन्हें ज्यादातर मिडिल क्लास या लोअर मिडिल क्लास के रोल ऑफर होते हैं. मनोज ने कहा कि उन्हें कभी भी अमीर आदमी के रोल ऑफर नहीं हुए.

एक्टर ने कहा कि गुलमोहर (2023) से पहले केवल जुबैदा (2001) ही ऐसी फिल्म थी जिसमें उन्होंने अमीर लड़के का किरदार निभाया था. श्याम बेनेगल ने मुझ पर विश्वास जताया था. वह अकेले ऐसे थे जिन्होंने सोचा कि असली महाराजा यूनानी देवता की तरह  नहीं थे. वे साधारण दिखाई देते थे. मैंने वीर-जारा (2004) पाकिस्तानी नेता का किरदार निभाया था. मेरे उसमें दो सीन थे लेकिन यश चोपड़ा इस बात पर अड़ गए कि मुझे यही करना है. उन्होंने पिंजर (2003) देखने के बाद मुझे कास्ट किया था.

मुझे कभी भी हाई सोसाइटी के रोल ऑफर नहीं होते
मनोज ने कहा कि इसके विपरीत अन्य फिल्ममेकर्स उन्हें बड़े आदमी का किरदार देने से डरते थे. एक्टर ने कहा, 'इन फिल्म निर्माताओं के पास वह दृष्टि थी जो जीवन को करीब से देखने से उपजी है. बाकी लोगों को मुझे अमीर दिखाने में दिक्कत होती है. मैंने जो भूमिकाएं निभाईं वो ज्यादातर मध्यम-वर्ग और निम्न-मध्यम-वर्ग की कहानियों पर आधारित थीं. मुझे कभी भी अमीर किरदारों के लिए नहीं चुना गया. कोई भी निर्देशक मुझे एक अमीर आदमी के रूप में नहीं देख सकता सिवाए उन दो दिग्गजों के जिनका नाम मैंने बताया है. यह स्टीरियोटाइपिंग मौजूद है.'

वर्क फ्रंट
मनोज बाजपेयी ने इस साल अभी तक तीन फिल्में द फेबल, साइलेंस 2 और भैया जी की हैं. इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स के किलर सूप शो में भी काम किया है. फिलहाल वह 'द फैमिली मैन' के अगले सीजन की शूटिंग में व्यस्त है.