menu-icon
India Daily

'प्रोडक्शन वालों ने मुझे...', दीपिका कक्कड़ के साथ हुआ कुछ ऐसा...एक्ट्रेस को बीच में ही छोड़ना पड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो छोड़ने के बाद से ही दीपिका कक्कड़ खबरों में बनी हुई है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो वह शो से बाहर हो गई. अब हाल ही में खूद एक्ट्रेस ने शो छोड़ने के पीछे अपनी असली वजह बताई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'प्रोडक्शन वालों ने मुझे...', दीपिका कक्कड़ के साथ हुआ कुछ ऐसा...एक्ट्रेस को बीच में ही छोड़ना पड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ
Courtesy: Social Media

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ के सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो छोड़ने के बाद से ही एक्ट्रेस खबरों में बनी हुई है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो वह शो से बाहर हो गई. अब हाल ही में खूद एक्ट्रेस ने शो छोड़ने के पीछे अपनी असली वजह बताई है. लंबे समय बाद कुकिंग रियलिटी शो से वापसी करने वाली एक्ट्रेस ने शो के दौरान रोते हुए कहा था कि वह घरेलू रसोइयों को रिप्रेजेंट करना चाहती थीं, लेकिन शो से उनकी अचानक विदाई ने उनके फैंस को चौंका दिया.

कंधे के दर्द की वजह से परेशान हुई दीपिका 

दीपिका ने अपने YouTube व्लॉग पर यह खुलासा किया कि जब वह शो के दौरान त्यौहारी सीजन में थीं, तो उन्हें अचानक कंधे में तेज दर्द होने लगा. यह दर्द लगातार बढ़ता गया, और दवाइयों के बावजूद आराम नहीं मिला. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी समस्या लिम्फ नोड्स से जुड़ी थी, जो दर्द का कारण बनी. उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि प्रोडक्शन टीम को उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. अपनी वीडियो में दीपिका ने बताया, 'पिछले हफ्ते जब कंटेस्टेंट त्यौहार मना रहे थे, तो मेरे कंधे में दर्द होने लगा. जब से मैं सेट पर पहुंची, मेरे कंधे में दर्द होने लगा और प्रोडक्शन वालों ने मुझे अस्पताल ले गए.'

स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए, दीपिका ने अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का फैसला किया और शो छोड़ दिया.

दीपिका की कमाई और आय

दीपिका कक्कड़ की कुल संपत्ति लगभग 35-40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. हालांकि, उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया है, लेकिन वह YouTube चैनल और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां से उन्हें अच्छी खासी सैलरी मिलती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में काम करने के लिए हर हफ्ते 2.30 लाख रुपये चार्ज किए थे. इसका मतलब है कि शो से उनकी कुल आय 9.20 लाख रुपये रही. अगर दीपिका शो के अंत तक बनी रहतीं और 10 हफ्तों तक हिस्सा लेतीं, तो उनकी कुल आय 32.20 लाख रुपये हो सकती थी.

दीपिका कक्कड़ ने अपने अनुभव से यह साफ कर दिया कि किसी भी पेशेवर परियोजना से ज्यादा, उनका स्वास्थ्य और सेहत उनकी प्राथमिकता है. शो से उनकी छुट्टी के बावजूद, उनकी पहचान और करियर में अब भी बड़ी जगह है, और वह अपनी सेहत को पहले रखना चाहती हैं.