धुरंधर 2 ने 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, चौथे हफ्ते भी बरकरार है 'हमजा' का कहर, कमाए इतने नोट
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. 27वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 1095 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
मुंबई: धुरंधर 2 ने रिलीज के करीब एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 27वें दिन यानी मंगलवार को लगभग 7.05 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1095.67 करोड़ तक पहुंच गया है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है.
फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी शुरुआती कमाई रही है. पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी और इसने 263.85 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते में भले ही कलेक्शन थोड़ा कम हुआ, लेकिन फिर भी 110.60 करोड़ का आंकड़ा पार कर फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी.
वीकेंड में धुरंधर 2 की कमाई में आया उछाल
फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी शानदार ट्रेंड दिखाया. शुक्रवार को करीब 7 करोड़ की कमाई के बाद शनिवार और रविवार को इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला. शनिवार को फिल्म ने 13 करोड़ और रविवार को 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया. सोमवार को सामान्य गिरावट के बावजूद फिल्म ने 5.20 करोड़ कमाए, जो इस स्टेज पर भी मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है.
नई फिल्मों पर भारी पड़ी धुरंधर 2
जहां एक तरफ नई रिलीज फिल्म डकैत बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं धुरंधर 2 उससे काफी आगे निकल चुकी है. डकैत ने शुक्रवार को 6.55 करोड़, शनिवार को 6.85 करोड़ और रविवार को 6.40 करोड़ का कलेक्शन किया. सोमवार और मंगलवार को इसके आंकड़े और गिर गए. इससे साफ है कि दर्शकों की पहली पसंद अभी भी धुरंधर 2 बनी हुई है.
फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनके साथ कई बड़े सितारे भी जुड़े हैं. इनमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे नाम शामिल हैं. सभी कलाकारों के प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा है.
और पढ़ें
- क्यों पति की पुण्यतिथि नहीं मनाती 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस? वजह सुनकर भर आएंगी आंखें
- 'सैयारा' के बाद अहान पांडे फिर टीम अप करेंगे मोहित सूरी के साथ! YRF की नई रोमांटिक कॉमेडी में आएंगे नजर
- 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने 3000 करोड़ बटोरकर रचा इतिहास, बाहुबली और पुष्पा के रिकॉर्ड्स पर फेरा पानी, बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड