आलीशान फार्महाउस-लग्जरी कारें और बेंइतहा प्रॉपर्टी... कितनी संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र? जानें टोटल नेटवर्थ

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अस्पताल में एडमिट हैं और काफी ज्यादा सीरियस कंडीशन में हैं. हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. चलिए ऐसे में जानते हैं कि आखिर एक्टर की नेटवर्थ कितनी हैं.

pinterest
Antima Pal

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैंस चिंतित हैं. 89 साल के दिग्गज एक्टर को 10 नवंबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है. लेकिन अच्छी खबर ये है कि सनी देओल की टीम ने बताया कि 'धर्म जी स्थिर हैं और इलाज का अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं.' हेमा मालिनी और ईशा देओल ने भी अपील की कि अफवाहें न फैलाएं, वे जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे.'

पंजाब के साहनेवाल गांव में 8 दिसंबर 1935 को जन्मे धर्म सिंह देओल ने 1960 में पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया. तब उन्हें सिर्फ 51 रुपये मिले, लेकिन मेहनत रंग लाई. 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर 'शोले', 'धर्मवीर', 'चंबल की कसम' जैसी हिट्स दीं. आज 2025 में उनकी नेटवर्थ 335 से 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ज्यादातर कमाई फिल्मों, प्रोडक्शन और बिजनेस से होती है.

आलीशान फार्महाउस-लग्जरी कारें और बेंइतहा प्रॉपर्टी

संपत्ति की बात करें तो सबसे खास है लोनावाला का आलीशान फार्महाउस. 100 एकड़ में फैला ये हेवन हरी-भरी वादियों के बीच बसा है. यहां स्विमिंग पूल, एक्वा थेरेपी एरिया, ऑर्गेनिक फार्म और झरनों का नजारा है. धर्मेंद्र अक्सर इंस्टाग्राम पर घुमावदार रास्तों, मोरों और सुबह की सैर की वीडियो शेयर करते हैं. ये प्रॉपर्टी करोड़ों की है और वे यहां ज्यादातर समय बिताते हैं. प्लान है पास में रिसॉर्ट बनवाने का, ताकि हॉस्पिटैलिटी बिजनेस बढ़े, मुंबई में भी महंगे बंगले हैं, जिनकी वैल्यू 17 करोड़ से ऊपर है. 

इतना ही नहीं धर्मेंद्र विजयता फिल्म्स के मालिक हैं, जिसने 'यमला पगला दीवाना' सीरीज प्रोड्यूस की. रेस्टोरेंट चेन 'गरम धर्म ढाबा' और 'ही-मैन' भी चलाते हैं, जो करनाल हाईवे पर हिट हैं. कारों का शौक तो धर्मेंद्र को बचपन से है. पहली फिएट विंटेज अब भी गैरेज में संभालकर रखी है. कलेक्शन में रेंज रोवर एवोक (85 लाख रुपये) और मर्सिडीज-बेंज एसएल500 (98 लाख रुपये) जैसी लग्जरी राइड्स हैं. कुल कारों की वैल्यू 1.8 करोड़ से ज्यादा की है. ये गाड़ियां उनकी जिंदादिली दिखाती हैं.

आलीशान फार्महाउस-लग्जरी कारें और बेंइतहा प्रॉपर्टी

धर्मेंद्र की फैमिली भी अमीर है. हेमा मालिनी की नेटवर्थ 18 करोड़, सनी देओल की 130 करोड़ और बॉबी देओल की 66 करोड़ है. लेकिन पापा सबसे आगे हैं. 89 की उम्र में भी वे फिट रहते हैं – वॉक, योग और फार्म वर्क से. आखिरी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में ग्रैंडफादर रोल ने दिल जीता. धर्मेंद्र  दिसंबर 2025 में श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में नजर आएंगे.