Deva Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर शाहिद की फिल्म 'देवा' ने की धमाकेदार शुरुआत, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ऐसे में फिल्म ने पहले दिन आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

social media
Antima Pal

Deva Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ऐसे में फिल्म ने पहले दिन आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है. 

शाहिद की फिल्म 'देवा' ने की धमाकेदार शुरुआत

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'देवा' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसमें पावेल गुलाटी, कुब्रा सैत आदि भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. देवा साल की सबसे अपकमिंग रिलीज़ में से एक है जो एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है. देवा में पूजा हेगड़े के साथ शाहिद पहली फिल्म कर रहे हैं. साथ ही रोशन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवा 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक है. फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया था. देवा अपने ट्रेलर और चार्टबस्टर गाने से ध्यान खींचने में कामयाब रही है. खैर फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि देवा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है. फिल्म की पहले दिन की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. 

फिल्म ने 8:10 बजे तक कमाए इतने करोड़

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 8:10 बजे तक 2.29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है. देवा का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही फैंस इसकी तुलना शाहिद अभिनीत कबीर सिंह से करने में लगे थे, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी. तब से फैन अनुमान लगा रहे हैं कि क्या 'देवा', 'कबीर सिंह' और अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ देगी. 

क्या है फिल्म 'देवा' की कहानी

बता दें कि फिल्म मुंबई पुलिस में ऑफिसर देवा की कहानी है जिसे शाहिद कपूर ने निभाया है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्मीबीट के मुताबिक, ये करीब 50 करोड़ है. अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि शाहिद कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.