West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट पर बॉलीवुड सितारे दुखी, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर रवीना टंडन समेत इन सेलेब्स ने जताया दुख

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट से हर कोई दुखी है. इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. हर किसी ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है.

Pinterest
Antima Pal

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला के पास सोमवार को हुआ कार विस्फोट पूरे देश को झकझोर गया. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. पुलिस जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या कोई साजिश. इस घटना ने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों को भी गहरा सदमा दिया. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना जताई और प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की. आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा.

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- 'नई दिल्ली में हुई हालिया त्रासदी से प्रभावित सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मेरा दिल रो रहा है. मैं अपनी सारी मोहब्बत और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं. इस मुश्किल समय में सभी सुरक्षित रहें और सतर्क रहें.' करण की यह पोस्ट वायरल हो गई और फैंस ने भी कमेंट्स में दुख जताया.

उन्होंने पोस्ट में कहा- 'लाल किले के पास हुए इस दुखद विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. पीड़ित परिवारों को ताकत मिले.' सोनू ने आगे मदद की पेशकश भी की कि अगर जरूरत पड़े तो वे तैयार हैं. रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया. 

उन्होंने लिखा- 'जिन्होंने जान गंवाई, उनके परिवारों और घायलों के लिए प्रार्थनाएं, लाल किला विस्फोट से बहुत दुखी हूं. भगवान दोषियों को जल्दी पकड़ें और सजा दें. प्रेयर्स और सिर्फ प्रेयर्स.' रिद्धिमा की यह स्टोरी फैंस ने खूब शेयर की. अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी घटना पर अफसोस जताया.