T20 World Cup 2026

अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' की निकल पड़ी, 10वें दिन की बंपर कलेक्शन

अजय देवगन स्टारर दे दे प्यार दे 2 ने अपने दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई की है और नई रिलीज फिल्मों 120 बहादुर और मस्ती 4 को पीछे छोड़ते हुए 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने अपना दूसरा वीकेंड भी शानदार तरीके से पूरा किया और नई रिलीज फिल्मों 120 बहादुर और मस्ती 4 को पीछे छोड़ दिया. जहां इस शुक्रवार दो नई फिल्में रिलीज हुईं और उम्मीद थी कि वे दे दे प्यार दे 2 की रफ्तार को धीमा करेंगी, वहीं नतीजे बिल्कुल उलट निकले. न केवल फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखी बल्कि शनिवार और रविवार को और ज्यादा कमाई की.

शुक्रवार 21 नवंबर को रिलीज हुई मस्ती 4 और 120 बहादुर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं. मस्ती 4 ने पहले दिन 2.75 करोड़ की ओपनिंग की और शनिवार को भी यही आंकड़ा दोहराया. तीसरे दिन हल्की बढ़त के साथ फिल्म ने 3 करोड़ कमाए. पहले वीकेंड में फिल्म केवल 8.50 करोड़ ही कमा पाई.

इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर चटाई धूल

हालिया रिलीज फिल्म 120 बहादुर ने इससे बेहतर प्रदर्शन किया है. पहले दिन 2.25 करोड़, दूसरे दिन 3.85 करोड़ और तीसरे दिन 4 करोड़ के साथ इसका पहले तीन दिन का कुल कलेक्शन 10.10 करोड़ पहुंच गया. इसके बावजूद दे दे प्यार दे 2 ने दोनों ही फिल्मों पर साफ बढ़त बनाए रखी.

दे दे प्यार दे 2 के दूसरे वीकेंड की कमाई

फिल्म ने दूसरे शनिवार को 4 करोड़ और दूसरे रविवार को 4.50 करोड़ कमाए हैं. यह इसका 9वां और 10वां दिन था और दोनों ही दिनों की कमाई उम्मीद से काफी बेहतर रही. फिल्म ने अब भारत में कुल 61.85 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को फैमिली ऑडियंस से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही इसकी कमाई को स्थिर रखे हुए है.

पहला वीकेंड बेहद मजबूत रहा था और फिल्म ने शुरू से ही अपनी पकड़ जमा ली थी. नीचे फिल्म के सभी दस दिनों का कलेक्शन दिया गया है.

  • दिन 1 पहला शुक्रवार 8.75 करोड़
  • दिन 2 पहला शनिवार 12.25 करोड़
  • दिन 3 पहला रविवार 13.75 करोड़
  • दिन 4 पहला सोमवार 4.25 करोड़
  • दिन 5 पहला मंगलवार 5.25 करोड़
  • दिन 6 पहला बुधवार 3.50 करोड़
  • दिन 7 पहला गुरुवार 3.35 करोड़
  • पहले हफ्ते का कलेक्शन 51.10 करोड़
  • दिन 8 दूसरा शुक्रवार 2.25 करोड़
  • दिन 9 दूसरा शनिवार 4 करोड़
  • दिन 10 दूसरा रविवार 4.50 करोड़ लगभग

कुल कलेक्शन 61.85 करोड़