menu-icon
India Daily

Celebrity MasterChef: दीपिका कक्कड़ या निक्की तंबोली नहीं, खाना बनाने के लिए ये कंटेस्टेंट ले रहा सबसे ज्यादा मोटी रकम!

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो का नया सीजन सोमवार, 27 जनवरी से शुरू हुआ है. हालांकि इस बार ट्विस्ट यह है कि आम लोगों को लाने के बजाय लोकप्रिय हस्तियां एक-दूसरे का सामना कर रही है. 

antima
Edited By: Antima Pal
Celebrity MasterChef: दीपिका कक्कड़ या निक्की तंबोली नहीं, खाना बनाने के लिए ये कंटेस्टेंट ले रहा सबसे ज्यादा मोटी रकम!
Courtesy: social media

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में टीवी की कई पॉपुलर हस्तियों ने शिरकत की है. जिनमें पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, निक्की तंबोली से लेकर तेजस्वी प्रकाश समेत कई स्टार्स शामिल है. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो का नया सीजन सोमवार, 27 जनवरी से शुरू हुआ है. हालांकि इस बार ट्विस्ट यह है कि आम लोगों को लाने के बजाय लोकप्रिय हस्तियां एक-दूसरे का सामना कर रही है. 

खाना बनाने के लिए ये कंटेस्टेंट ले रहा सबसे ज्यादा मोटी रकम! 

लोकप्रिय शेफ रणवीर बराड़ और विकास खन्ना बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान के साथ जज के रूप में लौट आए हैं. जैसे ही सीज़न शुरू होता है, कम ही लोग शो के सबसे अधिक और सबसे कम फीस पाने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगी के बारे में जानते हैं. इस सीज़न में प्रतियोगियों में गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, राजीव अदातिया, निक्की तम्बोली, अर्चना गौतम, फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू, उषा नाडकर्णी, कबिता सिंह, चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत शामिल हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

टेली टॉक्स के अनुसार पॉपुलर टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, जिन्हें पहली बार ससुराल सिमर का में देखा गया था, 2.3 लाख प्रति सप्ताह फीस ले रही हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैसू की बात करें तो वह हर हफ्ते 2 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं. बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली को 1.5 लाख प्रति सप्ताह मिल रहे है. आपको बता दें कि शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश हैं क्योंकि वह कथित तौर पर 3 लाख प्रति सप्ताह ले रही हैं. 

'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना भी ले रहे मोटी रकम

इसके अलावा पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' को छोड़कर गौरव खन्ना अब मास्टर शेफ में खाना पकाते हुए नजर आ रहे हैं.  इस शो के लिए गौरव खन्ना ने पर वीक 2.5 लाख की मोटी फीस ली है. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अब सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग कर रहा है. टेलीविजन पर, मास्टरशेफ को सप्ताह के दिनों में रात 8 बजे दिखाया गया है, जहां इसका मुकाबला सोनी टीवी पर गुम है किसी के प्यार में, शिवशक्ति और भाग्यलक्ष्मी से है.