menu-icon
India Daily

'हेल्थ है तो सब कुछ है...', पीएम मोदी ने की फिटनेस पर बात तो अक्षय कुमार ने यूं की तारीफ, देखें वीडियो

'हेल्थ है तो सब कुछ है' बोलते हुए अक्षय कुमार ने गुरुवार को पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर किया और उनकी बातों पर सहमति जताई. अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ने लेटेस्ट ट्वीट ने फैंस का ध्यान खींचा है. इसमें एक्टर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए देखे जा सकते है.

antima
Edited By: Antima Pal
'हेल्थ है तो सब कुछ है...', पीएम मोदी ने की फिटनेस पर बात तो अक्षय कुमार ने यूं की तारीफ, देखें वीडियो
Courtesy: social media

Akshay Kumar Praise PM Modi: अक्षय कुमार अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. खिलाड़ी कुमार इतने सालों तक न सिर्फ सुपर फिट रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपने सभी फैंस के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को भी बढ़ावा दिया है. हाल ही में पीएम मोदी ने हेल्दी फूड खाने पर जोर दिया था जिसपर अक्षय ने अपनी पूरी सहमति जताई है. एक्टर ने कहा- "कितना सही!! मैं यह बात सालों से कहता आ रहा हूं...मुझे अच्छा लगा कि खुद प्रधानमंत्री ने इसे इतने अच्छे तरीके से रखा है."

जानिए पीएम मोदी ने वीडियो में क्या कहा?

अक्षय कुमार ने अपने एक्सपर प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में बात कर रहे थे. वीडियो में उन्हें आहार और व्यायाम पर कुछ बुद्धिमान युक्तियों के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में बात करते हुए सुना गया. पीएम मोदी ने वीडियो में कहा है- 'आप सभी फिटनेस को समझते हैं और इसलिए मैं एक चुनौती के बारे में बात करना चाहता हूं जो बहुत अहम है. आंकड़े कहते हैं कि हमारे देश में मोटापा तेजी से बढ़ा है. ये चिंता का विषय है क्योंकि मोटापा डायबिटीज या दिल के दौरे की वजह बन सकता है.'

पीएम ने आगे कहा कि- 'मुझे खुशी है कि फिट इंडिया मूवमेंट के साथ हम फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा दे रहे हैं. ये नेशनल खेल हमें सिखाते हैं कि शारीरिक गतिविधियां, अनुशासन और बैलेंस लाइफ बहुत अहम है. मैं चाहता हूं कि आप सभी दो चीजों पर ध्यान दें- एक्सरसाइज और खाना. रोज कुछ समय निकालें और एक्सरसाइज करें.'

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के संदेश की यूं की तारीफ

अक्षय ने मोटापे से लड़ने के लिए तीन आसान कदम भी शेयर किए और बताया कि पूरी नींद लेनी चाहिए, ज्यादा तेल वाले भोजन से बचना चाहिए और तेल के बजाय अच्छे पुराने देसी घी का चयन करना चाहिए. सबसे अहम बात. मूव, मूव, मूव. कुछ भी टाइप का वर्कआउट करो पर करो तो सही. रेगुलर एक्सरसाइज आपको बदल देगा. इसे लेकर मुझ पर विश्वास करें और आगे बढ़ें. जय महाकाल.'