IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

रिलीज के 11वें दिन हांफने लगी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', 300 करोड़ी बनने के लिए अभी करनी होगी इतनी कमाई

'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और फिल्म अच्छा कमा रही है. हालांकि फिल्म अपने दूसरे सोमवार को थोड़ा हांफते हुए नजर आ रही है.

x
Antima Pal

मुंबई: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी रखा है. फिल्म ने पहले 11 दिनों में भारत में 281 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, भले ही दूसरे सोमवार को कमाई में गिरावट आई हो. यह 1997 की आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो देशभक्ति और युद्ध की कहानी पर आधारित है.

रिलीज के 11वें दिन हांफने लगी सनी देओल की 'बॉर्डर 2'

फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी, ठीक रिपब्लिक डे वीकेंड पर. पहले दिन 30 करोड़ की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत हुई. रिपब्लिक डे पर देशभक्ति की भावना से जुड़कर फिल्म ने सबसे ज्यादा 59 करोड़ कमाए, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा दिन रहा है. पहले हफ्ते में कुल 224.25 करोड़ नेट कलेक्शन हुए, जिसमें हॉलीडे का फायदा मिला.

300 करोड़ी बनने के लिए अभी करनी होगी इतनी कमाई

दूसरे वीकेंड में भी अच्छा परफॉर्मेंस रहा है. शुक्रवार को 10.75 करोड़, शनिवार को 17.75 करोड़ और रविवार को 22.5 करोड़. लेकिन दूसरे सोमवार (2 फरवरी) को कमाई गिरकर 5.75 करोड़ रह गई. यह सामान्य है, क्योंकि वीकडेज पर थिएटर्स में भीड़ कम होती है. फिर भी यह गिरावट पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा नहीं मानी जा रही है और फिल्म का मोमेंटम मजबूत है.

'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार हैं. निर्देशक अनुराग सिंह ने इसे हाई-ऑक्टेन वॉर ड्रामा बनाया है, जिसमें एक्शन, इमोशन और पैट्रियॉटिज्म का शानदार मिश्रण है. 1997 की मूल फिल्म की तरह ही यह भी दर्शकों का दिल जीत रही है. 

रिपब्लिक डे रिलीज का फायदा मिला

सनी देओल के लिए यह 'गदर 2' के बाद दूसरी बड़ी हिट साबित हो रही है. फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. रिपब्लिक डे रिलीज का फायदा मिला, लेकिन दर्शकों की पसंद ने इसे लंबे समय तक चलाया. अब सबकी नजरें है कि फिल्म अगले हफ्तों में कितना और कमाएगी.