'कंगुवा' में और भी खूंखार दिखे बॉबी देओल, पहला पोस्टर देख निकल जाएंगी चीखें
फिल्म “Kanguva” के मेकर्स ने बॉबी देओल के जन्मदिन पर फिल्म में उनका फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में बॉबी बेहद खूंखार नजर आ रहे हैं.
Bobby Deol Kanguva First Look: आज बॉबी देओल अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर “Kanguva” फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में बॉबी देओल के अवतार का पहला पोस्टर जारी कि है. यकीन मानिए इस पोस्टर में बॉबी के लुक को देखकर आपकी चीखें निकल जाएंगी. पोस्टर को देखकर साफ नजर आ रहा है कि इस फिल्म में बॉबी का अबरार से भी बड़ा रौद्र रूप देखने को मिलेगा.
कंगुवा से तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे बॉबी
एनीमल स्टार बॉबी इस फिल्म में खलनायक उधीरन की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में सुप्रिया लीड रोल में हैं. इस फिल्म के साथ बॉबी देओल तमिल सिनेमा में डेब्यू भी कर रहे हैं.
प्रोडक्शन स्टूडियो ग्रीन ने बॉबी देओल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका पोस्टर जारी करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- निर्दयी, ताकतवर, अविस्मरणीय...
कंगुवा फिल्म एक शक्तिशाली वीर पुरुष की कहानी है. इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर शिवा ने किया है. फिल्म इसी साल रिलीज होगी.
3D में 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशंस और स्टूडियो ग्रीन के बैनर तले किया गया है. सूर्या, बॉबी देओल के अलावा फिल्म में दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का संगीत देव श्री ने दिया है. यह फिल्म 3D में 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन के ई ज्ञानवेल राजा, वी वामसी कृष्णा रेड्डी और प्रमोद उप्पलपति ने किया है.