T20 World Cup 2026

Bigg Boss 18 Date: अब होगा बिग बॉस में 'टाइम का तांडव', सलमान खान के शो का नया प्रोमो हुआ जारी

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन भी जल्द शुरू होने वाला है. शो को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि मेकर्स ने इसकी थीम को लेकर खुलासा कर दिया है कि इस बार कुछ अलग होने वाला है. वहीं इसके अलावा, हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं.

Instagram
India Daily Live

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन भी जल्द शुरू होने वाला है. शो को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि मेकर्स ने इसकी थीम को लेकर खुलासा कर दिया है कि इस बार कुछ अलग होने वाला है. वहीं इसके अलावा, हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं. अब शो के मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है और इसका यानी 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो भी जारी कर दिया है जिसको देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है.

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि ‘बिग बॉस’ 18 को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे. इस बार के सीजन में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का फ्यूचर भी दिखेगा. जिसके कारण 18वां सीजन काफी एक्साइटिंग होने वाला है. प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान सूट-बूट पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं.

कौन होगा बिग बॉस 18 का हिस्सा

प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस की आंख को देखते हुए कहते हैं कि- 'ये आंख देखती भी थी और दिखाती भी थी पर सिर्फ आज का हाल अब खुलेगी ऐसी आंख लिखा जाएगा इतिहास का पल, देखेगी ये आने वाला कल, होगा विज्ञान का प्रलय, खुलेगी स्वयं काल की आंख, ये देखेगी हर साजिश जो कल बिखरेगी, ये जानेगी हर नियत, जो कल बिगड़ेगी, इस साल बिग बॉस देखेंगे घर वालों का फ्यूचर, तो कौन बदलेगा अपनी रिटन किस्मत, अब होगा टाइम का तांडव.'

शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो निया शर्मा के साथ ही शोएब इब्राहिम, न्यारा बनर्जी, धीरज धूपर, नम्रता शिरोडकर और कई अन्य सेलेब्स सितारों के नाम सामने आए हैं. हालांकि, इन सितारों ने अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.