बिना शोर शराबे के इस साउथ एक्टर ने की शादी, तिरुपति मंदिर में लिए फेरे; देखें वायरल वीडियो
टॉलीवुड एक्टर बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने तिरुपति मंदिर में काव्या रेड्डी के साथ सादगी से शादी कर ली है. इस निजी समारोह की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
मुंबई: फिल्मी दुनिया में जहां शादियां अक्सर भव्य और चमक दमक से भरी होती हैं वहीं एक स्टार ने इस ट्रेंड को बदलते हुए सादगी और परंपरा को चुना. टॉलीवुड एक्टर बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को बेहद शांत और आध्यात्मिक माहौल में मनाया. उनकी यह शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास और काव्या रेड्डी ने तिरुपति मंदिर में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की. यह समारोह 29 अप्रैल की देर रात आयोजित हुआ जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग और खास मेहमान शामिल हुए. शादी का माहौल पूरी तरह से धार्मिक और सादा रखा गया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
टॉलीवुड एक्टर ने मंदिर में रचाई शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी रात 11 बजकर 13 मिनट के शुभ समय पर संपन्न हुई. इस दौरान पारंपरिक रस्म जीलाकर्रा बेल्लम भी निभाई गई जो पति पत्नी के बीच एकता और समझ का प्रतीक मानी जाती है. यह रस्म दक्षिण भारतीय शादियों की एक खास पहचान है.
वायरल हो रहे हैं वीडियो और तस्वीरें
शादी के बाद इस खास दिन की झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है. कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें इस निजी समारोह की सादगी और खूबसूरती साफ नजर आ रही है. फैंस इन पलों को देखकर कपल को खूब बधाई दे रहे हैं.
बता दें की मार्च में ही बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने काव्या रेड्डी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. उन्होंने एक भावुक संदेश के जरिए अपने प्यार का इजहार किया था जिसने फैंस का दिल जीत लिया था. अब शादी के बाद यह रिश्ता एक नई शुरुआत में बदल गया है.
और पढ़ें
- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद फिर साथ आए समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया, लोगों ने जमकर लिए मजे
- करियर डूबते ही इस फ्लॉप एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खोली 'एक्सक्लूसिव कंटेंट' की दुकान! 299 रुपये का दे रहीं सब्सक्रिप्शन
- नाना पाटेकर की जबरदस्त फिटनेस देख फैंस हैरान, 76 साल की उम्र में एक्टर ने जिम में बहाया पसीना; Video