West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Battle Of Galwan: कब से शुरू होगा सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल? सामने आई डिटेल

सलमान खान एक बार फिर देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं. अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बन रही 'बैटल ऑफ गलवान' का पहला शेड्यूल लद्दाख में पूरा हो चुका है. अब सलमान 10 अक्टूबर 2025 से मुंबई में इसकी दूसरी और आखिरी शेड्यूल शुरू करने वाले हैं. यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने चीन के खिलाफ बहादुरी दिखाई थी.

social media
Antima Pal

Battle Of Galwan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं. अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बन रही 'बैटल ऑफ गलवान' का पहला शेड्यूल लद्दाख में पूरा हो चुका है. अब सलमान 10 अक्टूबर 2025 से मुंबई में इसकी दूसरी और आखिरी शेड्यूल शुरू करने वाले हैं. यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने चीन के खिलाफ बहादुरी दिखाई थी.

इस दिन से शुरू होगा सलमान की फिल्म का दूसरा शेड्यूल

रिपोर्ट के मुताबिक लद्दाख में 45 दिनों की कठिन शूटिंग के बाद सलमान मुंबई लौट आए थे. वहां भाईजान क्लीन शेवन लुक में एयरपोर्ट पर नजर आए. एक सोर्स ने बताया, 'पहले शेड्यूल के बाद सलमान अपने सह-कलाकारों के साथ 10 अक्टूबर से मुंबई में शूटिंग फिर शुरू करेंगे. यह शेड्यूल नवंबर तक चलेगा.' इस दौरान चित्रांगदा सिंह भी शामिल होंगी. लोकेशन की रेकी हो चुकी है, लेकिन डिटेल्स अभी गोपनीय हैं.

चित्रांगदा सिंह भी करेंगी ज्वाइन

लद्दाख शूट के दौरान सलमान ने आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया. ठंडे मौसम, कम ऑक्सीजन और कठिन इलाकों में 15 दिनों तक शूटिंग की. डायरेक्टर अपूर्वा लखिया और को-स्टार अंकुर भाटिया ने सोशल मीडिया पर सेट से कई फोटोज शेयर किए, जिसमें सलमान आर्मी यूनिफॉर्म में दिखे. फिल्म कर्नल संतोष बाबू की बायोपिक पर बनी है, जिन्होंने 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. यह संघर्ष बिना हथियारों के लड़ा गया था, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए. मुंबई शेड्यूल में बड़े एक्शन सीक्वेंस के अलावा इमोशनल मोमेंट्स पर जोर होगा.

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान को शूटिंग के दौरान मामूली चोटें आईं, इसलिए एक हफ्ते का ब्रेक लिया. टीम 2025 के अंत तक पूरी शूटिंग खत्म कर 2026 में रिलीज की प्लानिंग कर रही है. जुलाई में सलमान ने मोशन पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें उनका इंटेंस लुक फैंस को पसंद आया. 'बैटल ऑफ गलवान' सलमान की पहली बायोपिक होगी, जो देश के जवानों को सलाम करेगी. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.