अवनीत कौर ने सच में कराई है प्लास्टिक सर्जरी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं और बड़ी हो जाऊंगी...'

अवनीत ने बताया कि लोग उन्हें बचपन की उम्र में देखकर अब तुलना करते हैं और हैरान होते हैं. उन्होंने कहा, 'यह युवावस्था है, यह बदलाव उम्र के साथ आता है. मेरे फीचर्स में कोई सर्जिकल बदलाव नहीं है.' एक्ट्रेस ने अपनी स्किन केयर रूटीन का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह नियमित फेशियल करवाती हैं और स्किन को टाइट रखने के लिए पूरी कोशिश करती हैं.'

x
Antima Pal

मुंबई: चाइल्ड आर्टिस्ट से आज की स्टाइलिश जेन-जेड आइकन बन चुकीं अवनीत कौर इन दिनों अपनी बदलती लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. कई लोग उनके चेहरे में आए बदलाव को देखकर प्लास्टिक सर्जरी, नोज जॉब और बोटॉक्स जैसी अफवाहें फैला रहे थे. अब एक्ट्रेस ने खुद इन अफवाहों पर खुलकर बात की है और साफ कहा है कि उनका ग्लोअप और फीचर्स पूरी तरह नैचुरल हैं.

अवनीत कौर ने सच में कराई है प्लास्टिक सर्जरी? 

हाल ही में एक इंटरव्यू में अवनीत ने कहा- 'Everything I have is natural. मैंने नोज जॉब नहीं कराई, न ही बोटॉक्स या कोई फिलर्स लगवाए हैं. मेरी नाक वैसी की वैसी है, मेरी आंखें वैसी की वैसी हैं. सब कुछ मेरी मम्मी की वजह से है.' उन्होंने जोर देकर कहा कि बचपन की फोटो और आज की फोटो में फर्क देखना आम बात है.'

आगे अवनीत बोलीं- 'आप खुद अपनी बचपन की तस्वीर देखिए और आज की तस्वीर से कंपेयर कीजिए, सबके फीचर्स बदलते हैं. मैं कैमरे के सामने बड़ी हुई हूं. जब मैंने डेब्यू किया था तब मैं सिर्फ 7-8 साल की थी. अब मैं 23 साल की हूं. प्यूबर्टी के बाद फीचर्स में थोड़ा बदलाव आना स्वाभाविक है.'

'यह बदलाव उम्र के साथ आता है'

अवनीत ने बताया कि लोग उन्हें बचपन की उम्र में देखकर अब तुलना करते हैं और हैरान होते हैं. उन्होंने कहा, 'यह युवावस्था है, यह बदलाव उम्र के साथ आता है. मेरे फीचर्स में कोई सर्जिकल बदलाव नहीं है.' एक्ट्रेस ने अपनी स्किन केयर रूटीन का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह नियमित फेशियल करवाती हैं और स्किन को टाइट रखने के लिए पूरी कोशिश करती हैं, लेकिन फीचर्स बदलने के लिए कुछ नहीं किया.'

आगे उन्होंने कहा कि 'मैं स्किन का अच्छे से ख्याल रखती हूं, लेकिन नाक या चेहरे के किसी हिस्से को बदलने वाली कोई प्रोसीजर नहीं कराई.' बचपन से ही टीवी शोज, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स और अलादीन-नाम तो सुना होगा जैसी लोकप्रिय सीरीज से मशहूर अवनीत कौर आज फिल्मों और सोशल मीडिया दोनों में एक्टिव हैं. उनकी नेचुरल ब्यूटी और क्यूट स्माइल हमेशा से फैंस को पसंद आई है. लेकिन फेम के साथ स्क्रूटनी भी बढ़ी और हर छोटे बदलाव पर सवाल उठने लगे.