Maha Kumbh 2025: अनुपम खेर ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, महाकुंभ पहुंचते ही क्यों छलक पड़े एक्टर के आंसू?
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में महाकुंभ पहुंचे. यहां एक्टर ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान अनुपम खेर के आंसू छलक पड़े. सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने संगम स्नान का एक वीडियो शेयर किया है.
Maha Kumbh 2025: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में महाकुंभ पहुंचे. यहां एक्टर ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान अनुपम खेर के आंसू छलक पड़े. सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने संगम स्नान का एक वीडियो शेयर किया है.
अनुपम खेर ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में महाकुंभ 2025 में शामिल होने प्रयागराज गए थे. गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने आभार व्यक्त किया और अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की.
बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुए 45 दिवसीय भव्य आयोजन में 400 मिलियन से ज़्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. हर 12 साल में आयोजित होने वाला यह धार्मिक समागम दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है. इस उत्सव में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री, आगंतुक और साधु भाग ले रहे हैं.
काम की बात करें तो अनुपम खेर हाल ही में कंगना रनौत के साथ फिल्म इमरजेंसी में नज़र आए है. इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं, जबकि अनुपम खेर उस दौर के प्रमुख राजनीतिक नेता जयप्रकाश नारायण की भूमिका में हैं.
और पढ़ें
- Ram Gopal Varma: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को खानी होगी जेल की हवा, कोर्ट ने किस मामले में दोषी बताकर सुनाई सजा?
- Pushpa Movie OTT Release Date: बड़े पर्दे पर अरबों कमाने के बाद ओटीटी पर तहलका मचाएंगे 'पुष्पाराज', जानें कब देख सकेंगे अल्लू अर्जुन की फिल्म
- Emergency Box Office Collection Day 6: छठे दिन लाखों में सिमटी 'इमरजेंसी' की कमाई, इतना हुआ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन