IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 में एना मैक्सवेल मार्टिन बेस्ट एक्ट्रेस, ओरिओल प्ला बने बेस्ट एक्टर; सामने आई पूरी विनर्स लिस्ट

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 में एना मैक्सवेल मार्टिन बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजी गई है. इसके अलावा ओरिओल प्ला को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है. यहां देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट...

x
Antima Pal

न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार की देर रात 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन हुआ. दुनिया भर के टीवी शोज, डॉक्यूमेंट्रीज और परफॉर्मेंस को सम्मानित करने वाला यह समारोह 26 देशों के 64 नामांकनों से सजा था. ब्रिटेन ने सबसे ज्यादा 7 अवॉर्ड्स जीते, जिसमें बेस्ट ड्रामा 'राइवल्स' और बेस्ट कॉमेडी 'लुडविग' शामिल हैं.

स्पेन के ओरिओल प्ला को बेस्ट एक्टर और ब्रिटेन की एना मैक्सवेल मार्टिन को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला. हॉस्ट्स केली रीपा और मार्क कोन्सुएलोस ने रेड कार्पेट को चमकदार बनाया. आइए जानते हैं सभी विनर्स के बारे में. प्रमुख विनिंग परफॉर्मेंसबेस्ट एक्ट्रेस: एना मैक्सवेल मार्टिन (ब्रिटेन) ने 'अनटिल आई किल यू' में अपनी दमदार भूमिका से सबको प्रभावित किया. यह रोल एक सच्ची घटना पर आधारित ड्रामा है, जहां उन्होंने एक पीड़ित महिला का किरदार निभाया.

स्पेशल अवॉर्ड्सडिज्नी की डाना वाल्डेन को फाउंडर्स अवॉर्ड और ब्राजील के ग्रुपो ग्लोबो के जोआओ रॉबर्टो मारिन्हो को डायरेक्टोरेट अवॉर्ड मिला. यह समारोह न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि ग्लोबल इश्यूज जैसे युद्ध और खेल पर भी फोकस करता है. ब्रिटिश कंटेंट का दबदबा दिखा, लेकिन स्पेन और जापान जैसे देशों ने भी चमक बिखेरी.