'परेशान करने वाला और घिनौना...', धर्मेंद्र की वीडियो लीक होने के बाद अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट!
हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे है कि बिग बी का यह पोस्ट धर्मेंद्र की हॉस्पिटल से लीक हुए वीडियो पर है.
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार सुबह अपने ब्लॉग पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, "कोई नैतिकता नहीं.. कोई जिम्मेदारी का अहसास नहीं.. सिर्फ व्यक्तिगत लाभ का रास्ता, बिना किसी पल की परवाह के.. परेशान करने वाला और घिनौना.." यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
नेटिजन्स सोच रहे हैं कि क्या यह हाल ही में लीक हुई बीमार धर्मेंद्र की वीडियो से जुड़ा है? दरअसल गुरुवार को धर्मेंद्र की एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गई. इसमें वे बीमार दिख रहे थे. वीडियो देखते ही फैंस परेशान हो गए. धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं. वे 'शोले' जैसे क्लासिक फिल्मों से मशहूर हैं. उनकी उम्र अब 88 साल हो चुकी है. स्वास्थ्य ठीक न होने पर वे कम ही सार्वजनिक रूप से नजर आते हैं.
अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट!
अमिताभ ने ट्विटर पर भी लिखा, 'कोई नैतिकता नहीं.. कोई भी अचार-नीति नहीं' यह ट्वीट भी सुर्खियां बटोर रहा है. हालांकि बिग बी ने साफ नहीं कहा कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन कई लोग मान रहे हैं कि यह पैपराजी की हरकतों पर तंज है. पैपराजी धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े थे और वीडियो बना रहे थे.
गुरुवार सुबह सनी देओल ने पपराजी को घर के बाहर देखा तो गुस्सा हो गए. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, 'आप लोगों को घर जाना चाहिए. आपके घर में मां-बाप हैं, आपके बच्चे हैं. वो देख च****े की तरह वीडियो खींच रहा है. शर्म नहीं आती.' सनी का यह गुस्सा वीडियो में कैद हो गया और वायरल हो गया. सनी धर्मेंद्र के बेटे हैं और खुद भी एक्शन हीरो हैं. वे पिता की सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं.
क्या यह लीक वीडियो पर गुस्सा है?
धर्मेंद्र और अमिताभ की दोस्ती पुरानी है. दोनों ने 'शोले', 'चुपके चुपके' जैसी कई हिट फिल्में साथ की हैं. अमिताभ अक्सर ब्लॉग पर अपनी भावनाएं शेयर करते हैं. इस बार का पोस्ट फैंस को सोचने पर मजबूर कर रहा है. क्या यह लीक वीडियो पर गुस्सा है? या पैपराजी कल्चर पर कमेंट? बॉलीवुड में प्राइवेसी का मुद्दा नया नहीं. सेलेब्स अक्सर पैपराजी से परेशान होते हैं. लेकिन बीमार व्यक्ति की वीडियो लीक करना नैतिकता की सभी हदें पार कर गया. फैंस अमिताभ के पोस्ट से सहमत हैं.
यूजर्स ने किए खूब कमेंट्स
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, "सही कहा बिग बी, शर्मिंदगी की बात है." दूसरे ने कहा, "धर्मेंद्र जी जल्द ठीक हों." यह घटना बॉलीवुड को आईना दिखा रही है. सेलेब्स की निजी जिंदगी में दखल कितना सही? मीडिया की जिम्मेदारी क्या है? अमिताभ का पोस्ट इन सवालों को उठा रहा है. धर्मेंद्र के फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों. बॉलीवुड के इन दो दिग्गजों की दोस्ती हमेशा मिसाल रही है.