'बॉर्डर 2' की ट्रोलिंग के बीच वरुण धवन को रात के 2 बजे आया था सलमान खान का फोन, जानें क्या बोले थे भाईजान
वरुण धवन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' में मिली ट्रोलिंग और उसके बाद सलमान खान से मिले सपोर्ट के बारे में दिल खोलकर बात की. 12 फरवरी 2026 को मुंबई में फिल्म की सक्सेस प्रेस मीट में वरुण, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अन्य स्टार कास्ट मौजूद थे.
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' में मिली ट्रोलिंग और उसके बाद सलमान खान से मिले सपोर्ट के बारे में दिल खोलकर बात की. 12 फरवरी 2026 को मुंबई में फिल्म की सक्सेस प्रेस मीट में वरुण, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अन्य स्टार कास्ट मौजूद थे. इस दौरान जब वरुण से फिल्म में उनकी स्माइल और एक्सप्रेशन्स पर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि डिजिटल दौर में ट्रोलिंग अब आम बात हो गई है.
वरुण धवन को रात के 2 बजे आया था सलमान खान का फोन
वरुण ने कहा 'आजकल ट्रोलिंग एक ट्रेंड बन गया है. कुछ लोग इसे अच्छे से हैंडल कर लेते हैं, कुछ को मुश्किल होती है. मैंने फैसला किया था कि इसे पर्सनली नहीं लूंगा. लोग मेरी स्माइल पर मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन मैंने इसे दिल पर नहीं लिया.' उन्होंने बताया कि ट्रोलिंग के उस दौर में उन्हें सबसे बड़ा सपोर्ट सलमान खान से मिला.
VarunDhawan about the support he received from the Salman Khan admist all the trolling
by u/Kaali_99 in BollyBlindsNGossip
वरुण ने इमोशनल अंदाज में याद किया- 'जब ये सब चल रहा था, रात को सलमान भाई का फोन आया. वो बस हंस रहे थे और बोले, 'अच्छी चीजें आने वाली हैं' उनका ये विश्वास और सलाह मेरे लिए बहुत मायने रखती थी.' फिल्म रिलीज होने के बाद जब 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, तो सलमान ने दोबारा फोन किया. वरुण ने बताया- 'फिल्म अच्छा कर रही थी तो उन्होंने फिर कॉल किया और कहा, 'मैं सबके लिए बहुत खुश हूं.'
फिर उन्होंने एक बात कही जो मेरे दिल के बहुत करीब है... 'आई एम प्राउड ऑफ यू, बेटा.' वो रात के 2 बज रहे थे. मैं बिस्तर पर खड़ा हो गया. सलमान भाई आसानी से तारीफ नहीं करते, उनकी तारीफ में भी एक ट्विस्ट होता है. उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने कहा. ये मेरे लिए सबसे डिफाइनिंग मोमेंट्स में से एक था. इससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिला.'
वरुण ने ये भी कहा कि सलमान जैसे सीनियर एक्टर का ऐसा सपोर्ट मिलना किसी भी एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात है. 'बॉर्डर 2' में वरुण का रोल काफी चर्चा में रहा. शुरुआत में कुछ लोगों ने उनके लुक और डायलॉग डिलीवरी पर ट्रोल किया, लेकिन फिल्म की सफलता के बाद ज्यादातर ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की. फिल्म ने 20 दिनों में भारत में 316 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है और वर्ल्डवाइड 426 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.
वरुण ने प्रेस मीट में ये भी शेयर किया कि ट्रोलिंग से डरने की बजाय काम पर फोकस करना चाहिए. उनका ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. सलमान-वरुण का ये प्यारा मोमेंट बॉलीवुड में इंडस्ट्री के सपोर्ट और फैमिली जैसा बॉन्ड दिखाता है. 'बॉर्डर 2' की सफलता के साथ वरुण का कॉन्फिडेंस और भी बढ़ गया है.