IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

ड्रेस छोड़ो लाखों में था आलिया भट्ट का गुच्ची बैग, कीमत इतनी की घूमा जा सकता है पूरा स्विट्जरलैंड

मुंबई में डिनर आउटिंग पर निकलीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने समर अवे ब्रांड का ऑल-ब्लैक ऑफ-शोल्डर को-ऑर्ड सेट पहना था, जो स्टाइलिश और आरामदायक था.

Yogita Tyagi

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन आलिया भट्ट एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं. बीती रात उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने ग्लैमरस लुक और महंगे एक्सेसरीज़ के साथ नज़र आईं. 32 वर्षीय अभिनेत्री ने एक बार फिर साबित किया कि फैशन की दुनिया में उनका दबदबा कायम है.

आलिया इस दौरान ऑल-ब्लैक ऑफ-शोल्डर को-ऑर्ड सेट में दिखीं, जो न केवल स्टाइलिश था बल्कि बेहद आरामदायक भी लग रहा था. लिनेन फैब्रिक से बना यह आउटफिट समर अवे ब्रांड का था, जिसमें साइड स्लिट और लूज़ फिट टॉप शामिल था. उन्होंने इसे हाई-वेस्ट इलास्टिक पैंट के साथ पेयर किया, जिसमें साइड पॉकेट और स्ट्रेट-लेग डिज़ाइन था. उनका यह लुक कैज़ुअल ब्रंच से लेकर डिनर आउटिंग और छुट्टियों तक हर मौके के लिए परफेक्ट माना जा सकता है.

महंगे हैंडबैग ने खींचा ध्यान 

लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा उनके महंगे हैंडबैग ने. आलिया ने अपने लुक को गुच्ची के मीडियम हॉर्सबिट चेन बैग के साथ स्टाइल किया, जिसकी कीमत करीब ₹3.20 लाख है. इसके साथ उन्होंने GG शेवरॉन मटेलैसे स्लाइड सैंडल्स और ओवरसाइज़्ड गोल्डन इयररिंग्स भी पहने थे, जो उनके पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना रहे थे.

आलिया का हर लुक ट्रेंडसेटर

ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ आलिया ने अपने डिनर आउटिंग लुक को कम्पलीट किया, जिसे देखकर फैशन प्रेमी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि आलिया का हर लुक ट्रेंडसेटर बन जाता है, और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया.