T20 World Cup 2026

आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की 'अल्फा' की रिलीज डेट टली! अब इस तारीख को धमाका करेगी फिल्म

फैंस को अब छोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट टल गई है. अब फिल्म नई तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

x
Antima Pal

आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग जासूसी फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट बदल गई है. पहले यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे अगले साल यानी 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा. यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म आलिया की इस सीरीज में पहली एंट्री है. फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

क्यों टली फिल्म की रिलीज?

YRF ने साफ किया कि रिलीज टालने का एकमात्र कारण फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम पूरा होना है. प्रोडक्शन हाउस चाहता है कि दर्शकों को फिल्म सबसे शानदार रूप में दिखे. एक प्रवक्ता ने कहा, 'अल्फा हमारे लिए बेहद खास फिल्म है. हम इसे सबसे सिनेमाई अंदाज में पेश करना चाहते हैं. हमें लगा कि VFX का काम थोड़ा और समय लेगा. हम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, इसलिए अब फिल्म 17 अप्रैल 2026 को आएगी.'

अफवाहें हुईं खारिज

कुछ लोग यह अफवाह उड़ा रहे थे कि दिसंबर-जनवरी में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, इसलिए YRF ने सेफ डेट के लिए फिल्म टाली. लेकिन ट्रेड के एक बड़े सूत्र ने इसे गलत बताया. उन्होंने कहा, 'यह फैसला सिर्फ फिल्म की क्वालिटी के लिए है. VFX टीम पर टाइमलाइन का बहुत दबाव था, जो असल में नामुमकिन लग रहा था. YRF का यह कदम सही है.'

फिल्म में क्या है खास?

'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है, जिसमें दो महिला लीड हैं. आलिया भट्ट और शरवरी एक्शन से भरपूर जासूस की भूमिका में होंगी. अनिल कपूर और बॉबी देओल उनके साथ मिलकर दुश्मनों से लोहा लेंगे. फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में VFX का बड़ा हिस्सा बाकी है. फैंस को अब पूरे चार महीने और इंतजार करना पड़ेगा. दिसंबर में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में फिल्म देखने का प्लान बनाने वालों को निराशा हुई है.

आजकल की बड़ी फिल्मों में VFX का रोल बहुत बढ़ गया है. 'पठान', 'वॉर' और 'टाइगर' सीरीज की सफलता के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स में क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं करना चाहता. 'अल्फा' में हाई-ऑक्टेन एक्शन, खतरनाक स्टंट और शानदार विजुअल्स दिखेंगे. इसलिए VFX टीम पर दबाव स्वाभाविक है. अब सभी की नजरें 17 अप्रैल 2026 पर टिकी हैं.