IPL 2026

रिलीज के चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस 'भूत बंगला', फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री, जानें अबतक का कलेक्शन

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की थी. शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पेड प्रीव्यू मिलाकर तीन दिनों में फिल्म 58 करोड़ तक पहुंच गई थी. यह आंकड़ा काफी मजबूत माना गया. लेकिन सोमवार का टेस्ट मुश्किल रहा. 

x
Antima Pal

मुंबई: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में बड़ा ब्रेक लग गया. चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये कमाए. 

वीकेंड बनाम मंडे टेस्ट

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की थी. शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पेड प्रीव्यू मिलाकर तीन दिनों में फिल्म 58 करोड़ तक पहुंच गई थी. यह आंकड़ा काफी मजबूत माना गया. लेकिन सोमवार का टेस्ट मुश्किल रहा.


सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार चौथे दिन फिल्म 6.75 करोड़ ही कमा पाई. इसके साथ ही 'भूत बंगला' का कुल कलेक्शन 64.75 करोड़ रुपये हो गया है. रविवार के मुकाबले सोमवार की गिरावट 70% से ज्यादा रही. मंडे की बड़ी गिरावट के बाद अब फिल्म के लिए वीकडेज में टिके रहना बहुत जरूरी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहला हफ्ता खत्म होते-होते फिल्म 75 से 77 करोड़ तक पहुंच सकती है. मंगलवार से थोड़ी उम्मीद है क्योंकि इस दिन टिकट के रेट कम होते हैं और दर्शकों की संख्या बढ़ती है. अगर 'भूत बंगला' पांचवें दिन अच्छा जंप दिखाती है तो वीकडेज का औसत सुधर सकता है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106 करोड़ पार

इंडिया में भले ही सोमवार को कमाई गिरी हो, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं. चार दिनों में 'भूत बंगला' ने दुनियाभर में 106.34 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा लिए हैं. इसी के साथ फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. 

बजट वसूली के करीब

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भूत बंगला' 100 से 120 करोड़ के बजट में बनी है. अभी की कमाई को देखते हुए फिल्म का प्रदर्शन ठीक कहा जा सकता है. अगर दूसरे वीकेंड पर फिल्म फिर से रफ्तार पकड़ती है, तो 10 दिन के अंदर ही अपना बजट पार कर सकती है. 

अक्षय कुमार के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि 1 मई 2026 तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही. यानी 'भूत बंगला' को बॉक्स ऑफिस पर खुलकर कमाने का पूरा मौका है. कोई बड़ा कॉम्पिटिशन न होने से फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है. अब सबकी नजरें मंगलवार और बुधवार के कलेक्शन पर हैं. अगर फिल्म वीकडेज में 5-6 करोड़ का आंकड़ा बनाए रखती है, तो लाइफटाइम कलेक्शन सम्मानजनक हो सकता है.