'धुरंधर 2' के बाद ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी...', 'भूत बंगला' ने जीता दर्शकों का दिल, फटाफट पढ़ें X रिव्यू
फिल्म की कहानी एक भूतिया बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिलता है. कई दर्शकों ने लिखा है- 'लगता है हम जोरदार वापसी कर चुके हैं!' एक यूजर ने तो कहा कि 'धुरंधर 2' के बाद बच्चों के साथ देखने लायक ऐसी फिल्म की सख्त जरूरत थी.
मुंबई: अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला आज 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर नेटिजंस फिल्म देखने के बाद अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. ज्यादातर यूजर्स इसे फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि अक्षय कुमार का पुराना स्टाइल वापस लौट आया है.
'भूत बंगला' ने जीता दर्शकों का दिल
फिल्म की कहानी एक भूतिया बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिलता है. कई दर्शकों ने लिखा है- 'लगता है हम जोरदार वापसी कर चुके हैं!' एक यूजर ने तो कहा कि 'धुरंधर 2' के बाद बच्चों के साथ देखने लायक ऐसी फिल्म की सख्त जरूरत थी. इसमें अच्छी कॉमेडी, हल्का-फुल्का हॉरर और प्रियदर्शन-अक्षय की क्लासिक जोड़ी का पुराना अंदाज नजर आता है.
लोगों ने फिल्म को बताया फुल 'पैसा वसूल'
नेटिजंस की राय में फिल्म को 'पैसा वसूल' बताया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- 'यह एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर है. ह्यूमर कुछ जगहों पर थोड़ा कमजोर लगा, लेकिन कुल मिलाकर मजा आ गया.' कई लोग अक्षय कुमार की एक्टिंग की खास तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि खिलाड़ी ने इंटेंस सीन और कॉमिक टाइमिंग के बीच शानदार बैलेंस बनाया है.
कुल मिलाकर भूत बंगला ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार की वापसी को मजबूत बनाया लग रहा है. अगर आप हॉरर और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. अभी तक के एक्स रिव्यू से साफ है कि दर्शक फिल्म से काफी संतुष्ट हैं और इसे देखने की सलाह दे रहे हैं.