Kesari 2 X Review: रोंगटे खड़े कर देगी अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2', फैंस बोले- 'फिल्म नेशनल अवॉर्ड की हकदार'
अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग 18 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का रिव्यू पहले ही सामने आ चुका है और यहां देखें कि फैंस ने फिल्म के बारे में क्या कहा है.
Kesari 2 X Review: अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'केसरी चैप्टर 2' कल यानी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अक्षय के अलावा इस फिल्म में एक्टर आर. माधवन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं. यह एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो दर्शकों को ब्रिटिश काल में वापस ले जाएगा और जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद यादें वापस लाएगा. यह फिल्म किताब - द केस दैट शुक द एम्पायर - पर आधारित है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए वकील सी शकरन नायर के संघर्ष को दिखाया गया है. टीजर अपने आप में रोंगटे खड़े कर देने वाला था.
रोंगटे खड़े कर देगी 'केसरी चैप्टर 2'
इससे पहले दिल्ली में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए थे. उन्होंने फिल्म का पॉजिटिव रिव्यू भी शेयर किया. राहुल शर्मा ने फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की भी मांग की.
और पढ़ें
- Kesari 2 Advance Booking: अक्षय कुमार के लिए 'गुडलक' साबित होगी 'केसरी चैप्टर 2'! फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
- Sridevi Death: श्रीदेवी की मौत कैसे हुई? बाथ टब में कैसे डूबी एक्ट्रेस? आज मिल गए सारे सवालों के जवाब
- Good Bad Ugly Box Office Collection Day 7: लगातार दमदार कमाई कर रही अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली', जानें 7वें दिन का कलेक्शन