'सितारें जमीन पर' के बाद हिंदी सिनेमा के जनक की कहानी पर्दे पर उतारेंगे आमिर खान, एक्टर ने मिलाया राजकुमार हिरानी संग हाथ

दादा साहेब फाल्के, जिन्हें भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता है, ने 1913 में पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी. उनकी यह उपलब्धि हिंदी सिनेमा की नींव रखने वाली थी. आमिर खान अब उनकी प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं.

social media
Antima Pal

Dadasaheb Phalke Biopic: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अपनी हर फिल्म के साथ कुछ नया और प्रेरणादायक पेश करते हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'सितारें जमीन पर' की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में आएगी. यह फिल्म 2007 की सुपरहिट 'तारे जमीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे. लेकिन अब खबर है कि आमिर इसके बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की जिंदगी पर आधारित होगा.

'सितारें जमीन पर' के बाद हिंदी सिनेमा के जनक की कहानी पर्दे पर उतारेंगे आमिर खान

दादा साहेब फाल्के, जिन्हें भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता है, ने 1913 में पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी. उनकी यह उपलब्धि हिंदी सिनेमा की नींव रखने वाली थी. आमिर खान अब उनकी प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं. सूत्रों के मुताबिक आमिर ने इस प्रोजेक्ट के लिए मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ हाथ मिलाया है. राजकुमार हिरानी इससे पहले 3 ईडियट्स और पीके जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं.

एक्टर ने मिलाया डायरेक्टर राजकुमार हिरानी संग हाथ

आमिर का यह प्रोजेक्ट दादासाहेब के संघर्ष, उनकी सिनेमाई दृष्टि और भारतीय सिनेमा को जन्म देने की यात्रा को दर्शाएगा. आमिर ने हाल ही में एक इवेंट में कहा था कि वे ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं, जो दर्शकों को प्रेरित करें और भारतीय संस्कृति को गर्व महसूस कराएं. दादा साहेब फाल्के की बायोपिक इस दिशा में एक बड़ा कदम हो सकती है. फैंस इस खबर से उत्साहित हैं और आमिर के इस नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'सितारे जमीन पर' की सफलता के बाद यह फिल्म आमिर के करियर का एक और मील का पत्थर साबित हो सकती है.