T20 World Cup 2026

करोड़ों के सट्टेबाजी घोटाले में अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से पूछताछ, घेरे में ये आए ये क्रिकेटर्स भी, जानें क्या है पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स से जुड़े एक मामले में अपनी जांच तेज कर दी है. इस जांच के तहत बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से पूछताछ की गई है. सूत्रों के अनुसार दोनों सितारों ने ऐसे प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया था, जो अब ईडी के निशाने पर हैं.

social media
Antima Pal

Illegal Betting Apps Case: प्रवर्तन निदेशालय अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स से जुड़े एक मामले में अपनी जांच तेज कर दी है. इस जांच के तहत बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से पूछताछ की गई है. सूत्रों के अनुसार दोनों सितारों ने ऐसे प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया था, जो अब ईडी के निशाने पर हैं. इसके अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना भी जांच के दायरे में हैं. अभी तक सोनू सूद और उर्वशी रौतेला ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

करोड़ों के सट्टेबाजी घोटाले में अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से पूछताछ

यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब ईडी ने अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुआ चलाने वाले ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. इन प्लेटफॉर्म्स पर कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियां चल रही थीं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं. ईडी का कहना है कि ये ऐप्स भारी मात्रा में अवैध धन का लेन-देन कर रहे थे, जिसके कारण कई बड़े नाम इस जांच में उलझ गए हैं.

ईडी की यह जांच न केवल अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सेलिब्रिटी प्रचार के मामले में कितनी सावधानी बरतने की जरूरत है. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है. तब तक सभी की नजरें इन सितारों और ईडी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.