MP बोर्ड 10वीं और 12वीं 2026 के नतीजों का ऐलान आज 11 बजे? स्कोर चेक करने के 4 आसान तरीके यहां जानें
मध्य प्रदेश बोर्ड आज 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है. छात्र डिजिलॉकर और MPBSE ऐप के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं.
भोपाल: मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट ठीक 11 बजे जारी कर सकता है. दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित हो सकते हैं. छात्र अब घर बैठे कई आसान तरीकों से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. मार्कशीट, पास प्रमाणपत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी तुरंत डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है.
दो बार आयोजित होगी परीक्षा
इस बार बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए CBSE पैटर्न अपनाया है. मई महीने में दूसरी बोर्ड परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों में उत्साह और थोड़ी घबराहट दोनों देखी जा रही है. आधिकारिक वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ गया है, इसलिए वैकल्पिक तरीकों को भी तैयार रखने की सलाह दी जा रही है.
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
- छात्र सबसे पहले mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर जा सकते हैं.
- होमपेज पर ‘Exam Results’ विकल्प चुनें.
- फिर 10वीं या 12वीं का लिंक क्लिक करें.
- रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करें.
- स्क्रीन पर पूरी मार्कशीट खुलेगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है.
- वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने पर थोड़ी देर इंतजार करना पड़ सकता है.
डिजिलॉकर पर मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
डिजिलॉकर अब बहुत लोकप्रिय विकल्प बन गया है.
- सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं, मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या आधार से वेरिफाई करें.
- ‘Issued Documents’ में MPBSE चुनें. कक्षा, रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सर्च करें.
- मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पीडीएफ में मिल जाएंगे.
- इसे हमेशा के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.
मोबाइल ऐप से तुरंत देखें रिजल्ट
- MP Mobile या MPBSE ऐप डाउनलोड करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद ‘Know Your Result’ सेक्शन में जाएं.
- 10वीं या 12वीं चुनकर रोल नंबर डालें.
- रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगा.
- ऐप के जरिए कहीं भी, कभी भी चेक करने की सुविधा मिलती है.
- प्ले स्टोर से ऐप आसानी से मिल जाएगा.
थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध
आप यहां अपने theindiadaily.com जैसी विश्वसनीय वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है.
इन पर रजिस्ट्रेशन करवाकर आसानी से स्कोर चेक किया जा सकता है. हालांकि आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर को प्राथमिकता दें.
महत्वपूर्ण सलाह
- रिजल्ट चेक करते समय फर्जी वेबसाइटों से बचें.
- आधिकारिक स्रोतों का ही इस्तेमाल करें.
- अच्छे अंक आने पर आगे की पढ़ाई की प्लानिंग शुरू कर दें.