नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से आज लोगों को काफी कुछ सीखने को मिल रहा है. दौर तेजी से बदल रहा है और बच्चे अब पढ़ाई में भी एआई की मदद लेने लगे हैं. इससे पहले तक पढ़ाई का मतलब नोट्स याद करना, टेक्सटबुक्स पढ़ना या इंटरनेट पर जवाब ढूंढ़ना होता था. लेकिन अब, सीखना पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है. AI टूल स्टूडेंट्स को फैक्ट्स याद रखने के बजाय बेहतर सोचने, विचारों में क्लैरिटी और कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करता है.
चाहे आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हों, स्कूल स्टूडेंट हों, कॉलेज स्टूडेंट हों या फिर कोई नई स्किल सीक रहे हों, एआई हर काम में आपकी मदद करता है. यह पढ़ाई और सीखने को तेज और आसान बनाता है. यहां हम हम आपको 9 स्मार्ट तरीके बता रहे हैं जिनके जरिए स्टूडेंट्स पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं.
AI बड़ी समस्याओं को छोटे, आसान स्टेप्स में बांट देता है. यह किसी भी सवाल को समझाने के लिए स्टेप बाय स्टेप तरीकों में जवाब समझाता है.
अपने नोट्स, टेक्स्टबुक और हैंडरिटेन नोस्ट की एक फोटो इस्तेमाल करके आसानी से फ्लैशकार्ड, स्टडी गाइड और क्विज बना सकते हैं.
जेमिनी लाइव के जरिए आप रियल टाइम में जवाब प्राप्त कर सकते हैं. आपको बस अपने फोन को किसी मुूश्किल प्रश्न पर फोकस करना है और फिर आपको उसका क्लियर और डिटेल्स सॉल्यूशन मिल जाएगा.
किसी भी मुश्किल डॉक्यूमेंट को अलग-अलग भाषाओं में ईजी ऑडियो और वीडियो समरी में बदला जा सकता है. नए अपग्रेड आपको अलग-अलग तरह से पढ़ाई करने में मदद करता है.
नोटबुकएलएम आपके सभी अपलोड किए गए नोट्स को क्वैशेनेयर और फ्लैशकार्ड में बदल सकता है जिससे आप अपनी पूरे टेक्स्टबुक का खुद टेस्ट कर सके हैं.
नॉर्मल नोट्स के बजाय, आप माइंड मैप बना सकते हैं जो आपको अलग-अलग टॉपिक्स के बीच क्या संबंध हैं इसे समझने में मदद मिलती है.
अपने सोर्सेज का इस्तेमाल करके क्लियर, ऑर्गेनाइज्ड ब्रीफिंग डॉक्यूमेंट्स या स्टडी गाइड बनाए जा सकते हैं. यह टूल आपके सब्जेक्ट के आधार पर फॉर्मेट सुझाता है.
किसी भी इमेज को लेकर जवाब प्राप्त कर सकते हैं. कंफ्यूजिंग डायग्राम या चार्ट्स को समझने के लिए परफेक्ट है.
सर्च में ही क्विक सिग्नल या डिटेल्स एक्सप्लेनेशन प्राप्त करने के लिए अपने कैमरे और आवाज का इस्तेमाल कर सकते हैं.